फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   advocate

एएसपी करेंगे थानाध्यक्ष एलाऊ की जांच

Tue, 14 Jul 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
advocate
14एमएनपी-15-पुलिस अधीक्षक से मिलने जाते दीवानी के अधिवक्ता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। थानाध्यक्ष एलाऊ द्वारा दीवानी के वकील से अभद्रता करने के मामले में एएसपी जांच करेंगे। दो दिन में जांच पूरी करके जांच रिपोर्ट एसपी को देंगे। एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर ही वकीलों को थानाध्यक्ष एलाऊ के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

दीवानी के अधिवक्ता नृप चौधरी की थाना एलाऊ क्षेत्र में सोमवार को हुई मार्ग दुर्घटना में घायल को जिला अस्पताल ले जाने को लेकर थानाध्यक्ष एलाऊ के साथ कहासुनी हुई। नृप चौधरी का आरोप है कि थानाध्यक्ष सहित उनकी शह पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। मुख्य मार्ग पर गालियां देकर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। थानाध्यक्ष ने वकालत का लाइसेंस निरस्त करा देने तक की धमकी दी। मंगलवार को मैनपुरी बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल एसपी अजय कुमार पांडेय से मिला। प्रतिनिधि मंडल के साथ मिले नृप चौधरी ने एसपी को पूरा घटना क्रम बताया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी मधुवन कुमार सिंह को मामले की जांच सौंपी है। उनसे दो दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कृष्ण पांडेय, सचिव ब्रजेंद्र सिंह यादव, विश्व विमोहन राजपूत, संजय चौहान, रोहित यादव मौजूद रहे। राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से मिलकर थानाध्यक्ष एलाऊ के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। सौरभ यादव, अजीतकांत मिश्रा, विपुल यादव, शिवकुमार यादव, राजीव कुमार, विशाल तोमर, मुकेश बाबू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपाइयों ने की कार्रवाई की मांग
मैनपुरी। किशनी क्षेत्र के सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को एसपी से मिला। विधायक ने एसपी को बताया अब पुलिस मनमानी कर रही है। परिचय देने के बाद भी वकील से अभद्रता करना ठीक नहीं है। नृप चौधरी सपा के पदाधिकारी भी हैं। थानाध्यक्ष एलाऊ केे खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में देवेंद्र सिंह यादव, नृप चौधरी, जीतू राजपूत, नृप चौधरी मौजूद रहे। एसपी ने जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

पहले भी लगे हैं आरोप
एलाऊ थानाध्यक्ष जेडी सिंह करीब एक वर्ष से अधिक समय से यहां तैनात हैं। उनकी तैनाती तत्कालीन एसपी अजय शंकर राय ने की थी। वह कई बार विवादों में रहे। समय-समय पर उनके ऊपर अभद्र व्यवहार के आरोप लगे। हाल ही में उनके द्वारा कुछ मीडिया कर्मियों के साथ भी अभद्रता की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed