फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Advocate Club and Royal Hyson entered the finals

Agra News: एडवोकेट क्लब और रॉयल हायसन ने किया फाइनल में प्रवेश

Mon, 08 Dec 2025 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Advocate Club and Royal Hyson entered the finals
बंटी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक
आगरा। मघटई स्थित अवंतीबाई लोधी क्रिकेट स्टेडियम पर चल रहे मास्टर कप सीजन-तीन में रविवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। द एडवोकेट क्रिकेट क्लब और रॉयल हायसन की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन

आयोजक आशु यादव ने बताया है कि पहले सेमीफाइनल में द एडवोकेट क्रिकेट क्लब ने मंगलम राइडर ब्ल्यू के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से विजय चौहान ने 76, जबकि भगत ने 67 रन की शानदार पारी खेली। मंगलम राइडर ब्ल्यू की ओर से प्रो. एमपी. सिंह ने तीन, जबकि पवन सिकरवार ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंगलम राइडर ब्ल्यू की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

युवराज सिंह ने 56 और कुलविंदर बग्गा ने 44 रन बनाए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विजय चौहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में रॉयल हायसन ने फ्रेंड्स इलेवन के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 218 रन बनाए। कप्तान हरवीर बंटी ने 62, जबकि जावेद शमीम ने 35 रन जोड़े। फ्रेंड्स इलेवन की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 163 रन ही बना सकी। विशाल शर्मा ने 50 और जुगल शर्मा ने 33 रन बनाए। गेंदबाजी में हरवीर बंटी ने दो विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच बने। इस दौरान एसएम. दुबे, अंशु मित्तल, गिरजेश तिवारी, विनय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed