{"_id":"5c52f4c7bdec221181373255","slug":"adulteration-in-patanjali-sonpapdi-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि की सोन पापड़ी में मिलावट, अन्य ब्रांड के उत्पाद भी फेल, विक्रेताओं को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि की सोन पापड़ी में मिलावट, अन्य ब्रांड के उत्पाद भी फेल, विक्रेताओं को नोटिस
Thu, 31 Jan 2019 06:44 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 31 Jan 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
सोन पापड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिले में पतंजलि ब्रांड की सोनपपड़ी खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में मिलावटी पाई गई है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट ने उत्पाद को अधोमानक घोषित किया है। एक अन्य दुकान से लिए दूध के नमूने में भी डिटर्जेंट पाया गया है। विभाग ने विक्रेताओं को नोटिस जारी किए हैं।
दीपावली पर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में 13 खाद्य पदार्थों के नमूने फेल हुए हैं। इनमें पतंजलि की सोनपपड़ी भी शामिल है।
वली मोहम्मद चौराहा स्थित नवलकिशोर गुप्ता से सरसों के तेल, जीटी रोड स्थित सत्यभान सिंह डेरी का घी, राजा का रामपुर स्थित पीयूष सिंह की दुकान से पतंजलि सोनपपड़ी, श्याम बिहार कालोनी में उपेंद्र सिंह का पेड़ा, सोनपपड़ी और नन्नूमल चौराहा के शैलेंद्र कुमार की दुकान से सॉस के नमूने लिए गए थे, जो जांच में फेल हुए हैं।

इन ब्रांड के उत्पाद भी फेल
इसी तरह जलेसर के आगरा रोड संदीप सिंघल का सरसों का तेल, पंकज कुमार गंजडुंडवारा रोड का दूध, राम सिंह का दूध, कसैटी के चंद्रपाल से नमकीन जौली ब्रांड, आरए प्रोसेसर्स कासगंज रोड चिकोरी पाउडर, जेपी स्वीट जैथरा का पनीर का नमूना सबस्टैंडर्ड (अधोमानक) घोषित किया है। सिलामई निवासी गजेंद्र सिंह के दूध में डिटर्जेंट पाउडर की मिलावट पाई गई।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के जिला अभिहित अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। विक्रेताओं को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के जिला अभिहित अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। विक्रेताओं को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।