फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   adulterated sweets seized in agra on diwali

सावधान ! दिवाली पर कहीं आपकी सेहत न बिगाड़ दें मिठाइयां, जांच-परख कर ही खरीदें

Thu, 24 Oct 2019 08:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Oct 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
adulterated sweets seized in agra on diwali
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
दीपावली पर सोनपापड़ी खरीदने से पहले एक बार जांच-परख जरूर लें, क्योंकि त्योहार पर मोटा मुनाफा कमाने के लिए मिलावटखोर मिठाइयों में जमकर मिलावट कर रहे हैं। आगरा में दीपावली से पहले मिलावटखोरी का पर्दाफाश हुआ है। 
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने गुरुवार को शहीद नगर में सोनपापड़ी में रंगीन मूंगफली मिलाने का खेल पकड़ा। टीम ने एक क्विंटल मिलावटी सोनपापड़ी नष्ट कराई। जांच के लिए दो नमूने लिए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Dhanteras 2019: इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा व खरीदारी, बरसेगी भगवान धनवंतरि की कृपा
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद नगर गोबर की चौकी निवासी नदीम अहमद अपने घर में सोनपापड़ी बना रहा था। इसमें पीला रंग मिली मूंगफली मिला रहा था। एफएसडीए की टीम ने यहां एक क्विंटल सोनपापड़ी को नष्ट कराया। रंगीन मूंगफली और सोनपापड़ी का नमूना लिया है। शहीद नगर में ही ओम स्वीट से खीर मोहन और कराची हलुआ का नमूना भरा। 

मिलावटी खोआ पकड़ा

इसी टीम ने बालूगंज खोआ मंडी में खोआ लेकर जा रहे दो वाहनों को रोका। इसमें से पिकअप वाहन में राजाखेड़ा निवासी सोनू खोआ लेकर जा रहा था। मिलावट की आशंका पर दो नमूने लिए। मैक्स वाहन में राजाखेड़ा निवासी अचल सिंह की डलिया से खोआ के दो और बनिया सिंह की डलिया से खोआ का एक नमूना लिया। 

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजित सिंह ने बताया कि सोनपापड़ी में रंग मिली मूंगफली मिलाई जा रही थी। 100 किलो सोनपापड़ी नष्ट करा दी है। एफएसडीए टीम में जगवीर सिंह, गुंजन शर्मा, सुरेंद्र सिंह रहे।



शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed