फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Adulterated oil and mawa being consumed in market in agra

त्योहार पर सक्रिय मिलावटखोर: बाजार में खप रहा मिलावटी तेल-मावा, अफसरों के हाथ खाली; सिर्फ लिए जा रहे नमूने

Sun, 01 Mar 2026 10:54 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 01 Mar 2026 10:54 AM IST
सार

त्योहार पर मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं।  मिलावटी तेल और मावा बाजार में खपाया जा रहा है। शासन की टीम की ओर से की गई हाल ही में कार्रवाई से इसकी पुष्टि भी होती है। लेकिन स्थानीय स्तर पर अफसरों के हाथ खाली हैं।

विज्ञापन
Adulterated oil and mawa being consumed in market in agra
जांच के लिए नमूने लेती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शासन की विशेष टीम ने आगरा में एक दिन में रिकार्ड 62 टन मिलावटी तेल और रिफाइंड सीज किया। टीम के जाने के बाद मिलावटी सामग्री नहीं पकड़ी जा रही है। स्थानीय स्तर पर अफसरों के हाथ खाली हैं। नमूने लेने तक ही कार्रवाई सिमटी हुई है।
विज्ञापन


पांच जिलों के अफसरों की टीम ने बीते सोमवार को मिलावट की आशंका पर 62 टन सोयाबीन रिफाइंड, सरसों का तेल और राइस ब्रान सीज कर जांच को 21 नमूने लिए थे। इसके बाद स्थानीय टीम कोई कार्रवाई नहीं की है। 21 फरवरी को बरौली अहीर शमसाबाद रोड पर 13.40 किलो मिलावटी खोआ अवश्य पकड़ा था। इसे नष्ट भी कराया। 
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि टीम जांच कर रही है, टोल प्लाजा पर भी लगाई है। अभी मिलावटी सामान नहीं मिला है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी का कहना है कि खाद्य विभाग को मिलावटी सामग्री पकड़ने के लिए अभियान को तेज करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोआ व गुझिया के लिए नमूने
खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को खोआ मंडी बालूगंज से खोआ का एक नमूना लिया है। खेरागढ़ के जय दाऊजी मिष्ठान भंडार से गुझिया का नमूना लिया है। जांच के लिए लैब भेजा गया है।


795 में से 273 नमूने मिले हैं फेल
खाद्य विभाग को जनवरी में 795 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई थी, जिसमें 273 मिलावटी पाए गए। 53 नमूने नकली और 209 घटिया मिले। दूध और इससे बनने वाली सामग्री के नमूने अधिक रहे।

मिलावटी-नकली सामग्री की शिकायत का टोल फ्री नंबर: 18001805533
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed