फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Adopted a newborn on Diwali...named Lakshmi

Agra News: दिवाली पर नवजात को अपनाया.... लक्ष्मी रख लिया नाम

Wed, 22 Oct 2025 01:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Adopted a newborn on Diwali...named Lakshmi
बाह। दिवाली पर सोमवार की सुबह बाह सीएचसी पर हुए प्रसव में चौथी बेटी के जन्म से दुखी हुई महिला को देख कर नवजात को अपनाने के लिए कई लोग पहुंच गये। भदरौली की रहने वाली आशा प्रवेश ने उसे अपनाया और दिवाली पर मिली खुशी पर उसका नाम लक्ष्मी रख लिया। फिरोजाबाद क्षेत्र की रहने वाली महिला दिवाली पर बाह क्षेत्र के गांव में आई थी। उसकी तीन बेटियां हैं, प्रसव पीड़ा होने पर उसे बाह सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। सोमवार की सुबह चौथी बेटी का जन्म हुआ तो प्रसूता दुखी हो गई। उसकी आंखों में आंसू देख नवजात को अपनाने के लिए कई लोग तैयार हो गये। भदरौली की रहने वाली आशा प्रवेश पर एक बेटा है, कोई बेटी नहीं है। प्रवेश ने बेटी को बेहतर परिवरिश का भरोसा दिला कर अपनाने का अनुरोध किया। जिस पर प्रसूता सहमत हो गई और प्रवेश की बेटी न होने की कमी पूरी हो गई। दिवाली पर बेटी का तोहफा मिलने पर प्रवेश ने उसका नाम लक्ष्मी रख लिया है। बाह सीएचसी के अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्रसूता की सहमति से प्रवेश ने बेटी को गोद लिया है। लिखा पढ़ी के बाद प्रवेश उसे अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed