फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   admission process of post graduation in agra college begins

Agra: आगरा कॉलेज में एमए और एमएससी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, अभ्यर्थियों को ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी

Tue, 22 Jul 2025 12:07 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 22 Jul 2025 12:07 AM IST
सार

आगरा काॅलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एमए इतिहास के प्रवेश 23 जुलाई, एमए (पूर्वार्द्ध) के प्रवेश 24 जुलाई और एमए राजनीति विज्ञान के प्रवेश 25 जुलाई को होंगे।

विज्ञापन
admission process of post graduation in agra college begins
आगरा कॉलेज Agra College - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा कॉलेज ने एमए और एमएससी की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉलेज ने परास्नातक में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तिथियां भी जारी कर दी हैं। इसके साथ ही एमए राजनीति विज्ञान की मेरिट भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि विभिन्न विषयों में प्रवेश के लिए तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इसके अनुसार वनस्पति विज्ञान विभाग में एमएससी प्रथम वर्ष के प्रवेश 22 जुलाई सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभाग में होंगे। प्राणी विज्ञान विभाग में एमएससी जूलॉजी के प्रवेश 23 जुलाई को विभागीय पुस्तकालय में होंगे।
विज्ञापन


इतिहास विभाग में एमए इतिहास के प्रवेश 23 जुलाई, अंग्रेजी विभाग में एमए (पूर्वार्द्ध) के प्रवेश 24 जुलाई और राजनीति विज्ञान विभाग में एमए राजनीति विज्ञान के प्रवेश 25 जुलाई को होंगे। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मृणाल शर्मा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल प्रमाणपत्र, विश्वविद्यालय व कॉलेज पंजीकरण फॉर्म तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित समय पर उपस्थित होना आवश्यक है। साथ ही विभागीय सूचना पट पर मेरिट सूची भी चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमए राजनीति विज्ञान की मेरिट
सामान्य – 70.28
ओबीसी – 60.08
एससी/एसटी – 49.56
ईडब्ल्यूएस – 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed