फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Admission date for the Sports University extended.

Agra News: खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश की तिथि बढ़ी

Sun, 19 Jul 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Admission date for the Sports University extended.
आगरा। मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस), बैचलर ऑफ साइंस (योग), मास्टर ऑफ साइंस (योग), स्नातकोत्तर डिप्लोमा (खेल पत्रकारिता एवं जनसंचार) और स्नातकोत्तर डिप्लोमा (खेल प्रशिक्षण) में प्रवेश दिए जाएंगे। बीपीईएस पाठ्यक्रम में 50, बीएससी. (योग) में 40, एमएससी. (योग) में 20 व खेल पत्रकारिता एवं जनसंचार के स्नातकोत्तर डिप्लोमा में 15 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं खेल प्रशिक्षण के स्नातकोत्तर डिप्लोमा में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, अश्वकला, हॉकी, कबड्डी, कुश्ती और योग की प्रत्येक विधा में 15-15 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed