फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Administration trapped on the encouragement of girl students of minority community

अल्पसंख्यक समुदाय की छात्राओं के प्रोत्साहन पर फंसा प्रशासन, एसडीएम मानवाधिकार आयोग में तलब

Thu, 23 Jun 2022 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Administration trapped on the encouragement of girl students of minority community
एटा। जलेसर तहसील प्रशासन द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किए जाने की घोषणा पर जिला प्रशासन फंस गया है। मानवाधिकार आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। उप्र मानवाधिकार आयोग लखनऊ के अध्यक्ष बाल कृष्ण नारायण ने डीएम को आदेश जारी करते हुए कहा है कि अल्पसंख्यक समुदाय की बेटियों को प्रोत्साहन राशि देना प्रशंसनीय है, लेकिन हिंदू व अन्य समुदाय की मेधावी बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि न देना भेदभाव पूर्ण है।
विज्ञापन

इस प्रकार का मामला प्रथम दृष्टया मानवाधिकार हनन का प्रतीत होता है, जो अतिआवश्यक एवं गंभीर है। अध्यक्ष ने डीएम एटा अंकित कुमार अग्रवाल को आदेश दिया है कि प्रकरण में जांच कराकर अपनी आख्या के साथ एसडीएम जलेसर को 6 जुलाई को आयोग में भेजें।
विज्ञापन

ये है मामला
एसडीएम जलेसर अलंकार अग्निहोत्री ने इस संबंध में 22 जून को आदेश जारी किया था। इसमें बताया कि तहसील क्षेत्र की अल्पसंख्यक समुदाय की जिन बालिकाओं ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं, उनमें से 11 बालिकाओं को 2100 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाएंगे। यह निर्णय बड़े मियां की दरगाह शनिजात के लिए नियुक्त प्रशासनिक समिति द्वारा लिया गया है। 26 जून तक छात्राएं अपने अंकपत्र तहसील कार्यालय में उपलब्ध करा सकती हैं। प्राप्त आवेदनों में से मैरिट के आधार पर 11 बालिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed