फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Administration staff engaged in ending workers' strike

श्रमिकों की हडताल समाप्त कराने में जुटा प्रशासन का अमला

Fri, 16 Jul 2021 08:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Administration staff engaged in ending workers' strike
फिरोजाबाद। चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल समाप्त कराने को प्रशासन ने पूरा जोर लगा दिया है। शुक्रवार को श्रम विभाग के अलावा पुलिस-प्रशासन के अफसर धरना-प्रदर्शन खत्म कराने के लिए श्रमिक बस्तियों में दौड़धूप में जुटे रहे। अफसरों ने प्रति सैकड़ा तोड़ा जुड़ाई पर तीन हजार रुपये मेहनताना दिलाने के ठोस आश्वासन के साथ जुड़ाई श्रमिकों को मनाने की कोशिश की लेकिन श्रमिक अभी भी एक श्रमिक नेता की मौजूदगी में समझौते की मांग पर अडे़ हैं।
विज्ञापन

एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, डीएलसी धर्मेद्र कुमार, एएलसी एके सिंह, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह आदि शुक्रवार सुबह से ही धरना पर बैठे जुड़ाई श्रमिकों को समझाने में जुटे दिखाई दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम निवेदिता, कुंवर चंद्र जबालिया, तहसीलदार टूंडला, फिरोजाबाद ने श्रमिक बस्तियों में पहुंच कर हड़ताल कर रहे जुड़ाई श्रमिकों से बातचीत की। अफसरों ने जुड़ाई श्रमिकों को नई दर प्रति सैकड़ा तोड़ा जुड़ाई पर तीन हजार रुपये का मेहनताना एवं 14 तोड़ा जुड़ाई के हिसाब से एक लीटर केरोसिन दिलाने का पूरा भरोसा दिया। अफसरों के समझाने पर आक्रोशित चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों के तेवर कुछ नरम पड़ते दिखे लेकिन हड़ताली जुड़ाई श्रमिक अभी भी श्रमिक नेता रामदास मानव की मौजूदगी में लिखित आश्वासन चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के जाते ही दोबारा धरना पर बैठी महिला कामगार
शुक्रवार को मुरलीनगर में चल रहे धरनास्थल पहुंची थाना पुलिस दो कामगारों को अपने साथ ले गई। धरनास्थल पर लगाए टेंट आदि भी हटवा दिए लेकिन पुलिस के जाते ही महिला कामगार दोबारा से धरना पर बैठ गईं। वहीं एलान नगर में पहुंचे श्रम विभाग व पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने धरना समाप्त कराने की पूरी कोशिश की।
गांधी पार्क पुलिस चौकी पर बनाया शिकायत प्रकोष्ठ
प्रशासन व श्रम विभाग ने गांधी पार्क पुलिस चौकी पर अस्थाई शिकायत सेल स्थापित कराया है। अस्थाई रूप से कांच चूड़ी व अन्य श्रमिकों की शिकायतों की सुनवाई को स्थापित शिकायत सेल पर कोई भी श्रमिक मेहनताना भुगतान से जुड़ी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकता है।

कारखानों में दो घंटे पहले ही बंद हो काम
निरीक्षण कार्रवाई से कारखानेदार असहज
जुड़ाई श्रमिकों की हड़ताल को थामने के लिए प्रशासनिक अमला सुबह से ही इंडस्ट्रीज एरिया नगला भाऊ एवं शहर के आंतरिक इलाकों में संचालित चूड़ी इकाइयों में भ्रमण करता रहा। भ्रमण के दौरान अधिकारी कारखानेदारों से चूड़ी स्टॉक, जुड़ाई को उठाई चूूूड़ी का विवरण व श्रमिक पंजिका भी मांगी जा रही है। अफसरों द्वारा बरती जा रही कड़ाई से कारखानेदार असमंजस की स्थिति में हैं। अफसरों की सख्ती के चलते कई कारखानेदार सुबह की पाली में होने वाले काम को जल्दबाजी में समेट घरों की ओर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed