फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Administration Springs Into Action After Highway Blockade Threat, Farmer Leader Placed Under House Watch

Agra: हाईवे जाम की चेतावनी से हिला प्रशासन, ढोल-नगाड़ों के साथ सड़क पर उतरे ग्रामीण; काम शुरू होने पर लौटे

Sat, 04 Jul 2026 11:20 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 11:20 AM IST
सार

रुनकता में बदहाल रास्ते को लेकर हाईवे जाम की चेतावनी के बाद प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गए तथा एक किसान नेता को नजरबंद कर दिया गया। ग्रामीणों के जोरदार प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने रास्ते पर मरम्मत कार्य शुरू कराया, हालांकि प्रदर्शनकारियों ने इसे स्थायी समाधान मानने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Administration Springs Into Action After Highway Blockade Threat, Farmer Leader Placed Under House Watch
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के विकासखंड अछनेरा की ग्राम पंचायत रुनकता के जगरेला मोहल्ले में बदहाल रास्ते को लेकर ग्रामीणों और किसान नेताओं की आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी के बाद पुलिस और प्रशासन शुक्रवार को पूरी तरह अलर्ट पर रहा। किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह को सुबह से ही उनके अर्जुन नगर स्थित आवास पर शाहगंज पुलिस ने नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन


जबकि दूसरी ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं किसान मजदूर नेता धीरज सिकरवार के नेतृत्व में ढोल, नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते हुए रुनकता चौराहे पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही एसीपी हरिपर्वत अमीषा सिंह, नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी, कानूनगो अनिल सोलंकी, रुनकता चौकी प्रभारी तथा भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण तत्काल रास्ते पर काम शुरू कराने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने पहले भी बुधवार से काम शुरू कराने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रास्ते का स्थायी निर्माण नहीं कराया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इसी दौरान प्रशासन ने आनन-फानन में रास्ते पर मिट्टी के चार डंपर डलवाकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद अधिकारियों के आश्वासन और काम शुरू होने पर ग्रामीण शांत हुए और वापस लौट गए। हालांकि किसान मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह और धीरज सिकरवार ने कहा कि चार डंपर मिट्टी डालना समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। साथ ही ग्रामीणों ने रुनकता ग्राम सचिव वीरेंद्र सिंह पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की मांग भी दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed