फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Administration Set to Clear Encroachments from Pond Land Following NGT Orders

Agra: अंगूठी में हिंदू पक्ष ने मंदिर से हटाईं मूर्तियां, तालाब की जमीन पर बने धार्मिक ढांचों पर चलेगा बुलडोजर

Tue, 16 Jun 2026 12:40 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 16 Jun 2026 12:40 PM IST
सार

अंगूठी गांव में तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी पूरी कर ली है। एनजीटी और तहसीलदार न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बुधवार को राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में कब्जे हटाए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Administration Set to Clear Encroachments from Pond Land Following NGT Orders
तालाब पर बना दिए मंदिर और मस्जिद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बिचपुरी गांव अंगूठी स्थित तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के आदेश और तहसीलदार न्यायालय के बेदखली आदेश के अनुपालन में बुधवार को राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम सदर सचिन राजपूत ने बताया कि तहसील प्रशासन ने तालाब की भूमि पर बने मंदिर, मस्जिद और मजार पर दस जून को नोटिस चस्पा कर सात दिन के भीतर स्वेच्छा से कब्जा हटाने का अवसर दिया था। एसडीएम के अनुसार, हिंदू पक्ष के लोगों ने सोमवार दोपहर तीन बजे आपसी सहमति से मंदिर में स्थापित हनुमान जी, काली मैया और शिव परिवार की मूर्तियों को हटाकर ग्राम सचिवालय में सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन


उप जिलाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई करेगी और तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराया जाएगा। पूरी प्रक्रिया एनजीटी के निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि तालाब की भूमि पर अतिक्रमण के मामले में सदर तहसीलदार न्यायालय ने नौ जून को बेदखली का आदेश पारित किया था, जिसके बाद संबंधित धार्मिक स्थलों पर नोटिस चस्पा किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed