{"_id":"5acf8f294f1c1b813d8b4d3f","slug":"administration-issue-four-lakh-rupees-compensation-for-kins-of-victims-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से मरने वालों के परिजनों को मिलेगी 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से मरने वालों के परिजनों को मिलेगी 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
टूटे पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में आंधी-तूफान से 16 लोगों की मौत हुई है। इसमें 15 आगरा के ही रहने वाले हैं और एक मृत महिला इटावा के इकदिल की है। जिले के सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी।
जनहानि, पशुहानि, फसल हानि एवं अन्य क्षति से प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए प्रशासन ने 1.6 करोड़ रुपये छह तहसीलों के लिए जारी कर दिए हैं।
बुधवार शाम को आंधी-तूफान से भारी क्षति हुई। प्रशासन ने इसका आकलन कराया है। इसके अनुसार, जिले में 15 मौतें हुई हैं। इसके अलावा बाह तहसील अंतर्गत इकदिल निवासी एक महिला की भी मौत हुई है।
विज्ञापन
37 लोग घायल भी हुए हैं। दैवी आपदा का 115 पशु भी शिकार हुए। क्षतिग्रस्त कच्चे-पक्के मकान एवं फसलों के नुकसान के लिए जिलेभर में सर्वे कराया जा रहा है।

ट्रांसफार्मर गिरा
- फोटो : अमर उजाला
जनहानि, पशुहानि एवं मकानों को हुई क्षति के संबंध में जिले में लगभग 2.5 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। प्रशासन ने शासन से उक्त धनराशि उपलब्ध कराने के लिए लिखा है।
प्रशासन ने गुरुवार शाम को ही राहत के तौर पर सभी तहसीलों के तहसीलदारों के बैंक खाते में 1.6 करोड़ रुपया उपलब्ध करा दिया है। सबसे ज्यादा क्षति सदर तहसील के अंतर्गत हुई है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि जिले में 16 जनहानि हुई हैं। इसमें से एक इकदिल, इटावा की महिला शामिल है।
पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए शासन से 2.5 करोड़ की मांग की गई है। फिलहाल 1.6 करोड़ रुपया सभी तहसीलों में बांट दिया गया है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे।

फसलों में हानि के आकलन को टीमें गठित
खेतों में कटी पड़ी फसल
- फोटो : अमर उजाला
आंधी-तूफान ने बुधवार रात भारी तबाही मचाई। जनहानि के आकलन के बाद प्रशासन ने अब फसल हानि के आकलन की तैयारी शुरू कर दी है। सभी उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित की गई है।
सभी टीमों में एसबीआई जनरल इश्योरेंस के बीमा प्रभारी अधिकारी को भी शामिल किया गया है। ये टीमें जल्द ही फसल हानि का आकलन करके प्रशासन को उपलब्ध कराएंगी।
गौरतलब है कि खड़ी फसल का 33 फीसदी से अधिक नुकसान होने पर ही मुआवजा दिया जाता है। जिले में किसानों की पचास फीसदी से भी अधिक फसल बर्बाद हुई हैं।

आगरा जिले की तहसीलों को मिली इतनी धनराशि
money
- फोटो : demo pic
-सदर तहसील को 50 लाख रुपये
-किरावली को 30 लाख
-खेरागढ़ को 20 लाख
-बाह को 20 लाख
-फतेहाबाद को 20 लाख
-एत्मादपुर को 20 लाख रुपये
-किरावली को 30 लाख
-खेरागढ़ को 20 लाख
-बाह को 20 लाख
-फतेहाबाद को 20 लाख
-एत्मादपुर को 20 लाख रुपये
आगरा में मारे गए लोगों की सूची
death
- फोटो : demo pic
तहसील सदर
गौरी प्रसाद पुत्र लाला राम, महुआ खेड़ा
बख्शी खां पुत्र नब्बू खां, महुआ खेड़ा
ठाकुरदास पुत्र गिरंद सिंह, सरगनखेड़ा
लम्बरदार पुत्र रौतान सिंह, सुल्तानपुर
अंगूरी देवी पत्नी स्व. श्रीभगवान, सुल्तानपुर
कपूरी देवी पत्नी आशाराम, ठार परौली
मंजू देवी पत्नी कंचन सिंह, सुमंगलम
तहसील किरावली
निर्मला पुत्री रविंद्र सिंह, कुकथला
नरेश पुत्र राममया, नागर
चंदावती पत्नी हीरालाल, अंगपुरा
काजल पुत्री हाकिम, सहता
पिंकी पुत्री सोनवीर, धायी
विजय सिंह, रोझोली
तहसील बाह
अतीश पुत्र कम्बोद सिंह, गढ़ का पुरा
फूलनदेवी पत्नी कृपाशंकर, प्रथमपुरा (मूल निवासी, इकदिल, इटावा)
खेरागढ़
गुड्डी देवी पत्नी महेश सिंह, नगला वीरभान