{"_id":"5d70c34f8ebc3e93a76fde49","slug":"administration-gave-green-signal-to-heritage-walk-project-near-taj-mahal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल के पास हेरिटेज वॉक बनने का रास्ता साफ, स्मार्ट सिटी की बैठक में लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल के पास हेरिटेज वॉक बनने का रास्ता साफ, स्मार्ट सिटी की बैठक में लिया गया फैसला
Thu, 05 Sep 2019 01:41 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 05 Sep 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के पास दो किमी दायरे में प्रस्तावित हेरिटेज वॉक बनने का रास्ता साफ हो गया है। नेशनल मॉन्यूमेंट अथॉरिटी और एएसआई में प्रजेंटेशन के बाद कुछ बदलाव सुझाए गए थे, जिन्हें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अपनाया जाएगा। इसी के तहत ताजगंज प्रोजेक्ट से मिलता-जुलता कोवल स्टोन लगाने पर सहमति बनी है।
बुधवार को आगरा स्मार्ट सिटी की 13वीं बोर्ड बैठक नगर निगम स्थित स्मार्ट सिटी कार्यालय में हुई। कमिश्नर और स्मार्ट सिटी कंपनी चेयरमैन अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि ताज पश्चिमी गेट पर पेड़ों पर लाइटिंग को एनएमए ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसलिए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से इसे रद्द किया जाए।
एएसआई की आपत्ति के बाद ताजमहल के पश्चिमी गेट पर आठ की जगह चार टॉयलेट बनाए जाएंगे। इनमें दो पुरुषों के लिए और दो महिलाओं के लिए होंगे। बोर्ड बैठक में नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, एडीए उपाध्यक्ष शुभ्रा सक्सेना, स्मार्ट सिटी से आनंद मेनन तथा जल निगम, विद्युत विभाग के अभियंता मौजूद रहे।

Trending Videos
तोरा नाला स्मार्ट सिटी में बनेगा
फतेहाबाद रोड पर आगरा विकास प्राधिकरण की जगह तोरा से होते हुए यमुना नदी तक नाले का निर्माण स्मार्ट सिटी के तहत किया जाएगा। इस नाले को बनाने से एडीए ने हाथ खड़े कर दिए। अब इस नाले के लिए डीपीआर दोबारा बनाई जाएगी। नाले के साथ सर्विस रोड भी होगा, जिससे सफाई आदि के लिए मशीन लाने में दिक्कत न हो।
एक नजर प्रोजेक्ट पर
3.5 करोड़ रुपये का है हेरिटेज वॉक प्रोजेक्ट
4 करोड़ के हैं 8 जगह टॉयलेट प्रोजेक्ट
6.5 करोड़ की थी लाइटिंग की योजना
19 प्रोजेक्ट हैं स्मार्ट सिटी में शामिल
एक नजर प्रोजेक्ट पर
3.5 करोड़ रुपये का है हेरिटेज वॉक प्रोजेक्ट
4 करोड़ के हैं 8 जगह टॉयलेट प्रोजेक्ट
6.5 करोड़ की थी लाइटिंग की योजना
19 प्रोजेक्ट हैं स्मार्ट सिटी में शामिल