फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Administration alert regarding Deputy Chief Minister's visit to Agra

उप मुख्यमंत्री के आगरा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

Thu, 28 Apr 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Administration alert regarding Deputy Chief Minister's visit to Agra
मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के प्रभारी मंत्री रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आगरा मंडल का प्रभारी मंत्री नामित किया है। वह शनिवार को आगरा में समीक्षा करने आ रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। दिनभर अधिकारी और कर्मचारी विभागीय योजना की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 30 अप्रैल को आगरा में समीक्षा बैठक करेंगे। अब तक ये स्पष्ट नहीं है कि वे केवल आगरा जिले की समीक्षा करेंगे या फिर आगरा मंडल के सभी जिलों की। अगर मंडल के जिलों की समीक्षा की जाती है तो मैनपुरी की भी समीक्षा होगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को अधिकारी विभागीय योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट तैयार करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों का मानना है कि अगर समीक्षा बैठक होती है तो उन्हें योजनाओं की प्रगति से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराना होगा। वहीं करहल स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस में उप मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि अब तक उप मुख्यमंत्री के आगमन या बैठक में प्रतिभाग के संबंध में जिला प्रशासन को कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed