Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADM has called for a joint report on the valuation of the Defence Corridor link road.

Agra News: एडीएम ने तलब की डिफेंस कॉरिडोर लिंक रोड के मूल्य निर्धारण की संयुक्त रिपोर्ट

Sat, 14 Nov 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
ADM has called for a joint report on the valuation of the Defence Corridor link road.
आगरा। निर्माणाधीन डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को सीधे लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए प्रस्तावित 100 फीट चौड़े संपर्क मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया निर्णायक दौर में पहुंच गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप कुमार वर्मा ने सड़क के लिए तहसील सदर के ग्राम बिझामई और नदौता में 3.7924 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण मूल्य व दर निर्धारण के संबंध में गठित समिति से शीघ्र संयुक्त रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

दरअसल, भारी वाहनों के आवागमन के लिए बिझामई में कुल 0.7985 हेक्टेयर (0.7740 हेक्टेयर निजी और 0.0245 हेक्टेयर ग्रामसभा) तथा नदौता में कुल 2.9939 हेक्टेयर (2.8759 हेक्टेयर निजी और 0.1180 हेक्टेयर ग्रामसभा) भूमि का अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित मूल्य निर्धारण समिति में शामिल उपजिलाधिकारी सदर, सहायक महानिरीक्षक स्टांप एवं निबंधन/उपनिबंधक सदर और तहसीलदार सदर को प्रभावित गाटों की अर्जन सूची भेजते हुए जल्द मूल्यांकन रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
विज्ञापन

नदौता गांव से निकलने वाला यह संपर्क मार्ग लगभग 1.25 किलोमीटर लंबा होगा। इसके तैयार होने से औद्योगिक इकाइयों तक भारी व व्यावसायिक वाहनों की पहुंच सुगम होगी और दिल्ली व लखनऊ समेत अन्य बड़े शहरों से सीधा संपर्क स्थापित हो सकेगा। इससे पूर्व भूमि अधिग्रहण और सोशल इंपैक्ट निर्धारण को लेकर तहसील सदर में समिति की बैठक के बाद यूपीडा व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने गांव बिझामई पहुंचकर प्रधान व किसानों से वार्ता की थी। प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉरिडोर के लिए किसानों से आपसी सहमति के आधार पर दो चरणों में करीब 115 हेक्टेयर भूमि पहले ही खरीदी जा चुकी है, जबकि अब लगभग 7.75 हेक्टेयर जमीन की खरीद शेष है। प्रस्तावित रास्ते की जद में दो मकान भी आ रहे हैं, जिनके स्वामियों से बातचीत कर प्रशासन जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक आवास की व्यवस्था पर विचार कर रहा है। असहमत किसानों को भी समझाने के प्रयास जारी हैं।

एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव और तहसीलदार सदर सतेंद्र कुमार ने यूपीडा अधिकारी विनय श्रीवास्तव व समिति सदस्य ओपी शुक्ला के साथ सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श कर मूल्यांकन रिपोर्ट भेजने की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed