फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADM gave instructions to download Garun App

गरुण एप डाउनलोड करने के एडीएम ने दिए निर्देश

Sun, 26 Sep 2021 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
ADM gave instructions to download Garun App
भोगांव। तहसील में औचक निरीक्षण के बाद एक बैठक में एडीएम रामजी मिश्रा ने बीएलओ, सुपरवाइजर और लेखपालों के साथ बैठक की। उनको गरुण एप डाउनलोड कराने के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

रविवार सुबह 11 बजे तहसील में चल रहे चुनाव संबधी कार्यो का औचक निरीक्षण करने के लिए एडीएम रामजी मिश्रा तहसील में पहुंचे। उन्होंने तहसील में बनाए गए मतदाता पुनरीक्षण कार्यालय में कंप्यूटर लिपिक फरहत मिर्जा से भोगांव विधानसभा में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या की जानकारी ली। मतदाताओं के संशोधन की भी जानकारी प्राप्त की। एडीएम ने तहसील सभागार में बीएलओ व सुपरवाइजर बनाए गए लेखपालों को चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए गरुण एप को सभी बीएलओ के मोबाइल फोन पर डाउनलोड करने की जानकारी दी। दो दिन के अंदर एप को डाउनलोड करने को कहा। एसडीएम सुधीर कुमार ने भी लेखपालों व बीएलओ को चुनाव आयोग के निर्देशों का तत्काल प्रभाव से अनुपालन करने की हिदायत दी। आरके आकांक्षा अग्निहोत्री, दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, हरवेश सिंह, शैलेंद्र कुमार, प्रदीप सक्सेना, इमरान जावेद, सुभाषचंद्र वर्मा, दीपक भदौरिया, सुरजीत सिंह, भगवान दास जौहरी, प्रीती यादव, अलका यादव, बसंत कुमार दुबे, लल्लन बाबू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed