फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Aditya Pratap Yadav will represent the Indian team in 1st Ilorda Cup Boxing Championship

Boxing: तजाकिस्तान में दम दिखाएंगे आगरा के मुक्केबाज आदित्य प्रताप यादव, सेना में हैं हवलदार

Thu, 30 Jun 2022 05:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jun 2022 05:41 PM IST
सार

कजाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में आदित्य प्रताप यादव अपने पंच का दम दिखाएंगे। वो 67 किग्रा भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

विज्ञापन
Aditya Pratap Yadav will represent the Indian team in 1st Ilorda Cup Boxing Championship
कोच के साथ मुक्केबाज आदित्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कजाकिस्तान में शुरू हुई प्रथम इलोर्डा कप अंतरराष्ट्रीय प्राइज मनी मुक्केबाजी चैंपियनशिप में ताजनगरी के मुक्केबाज आदित्य प्रताप यादव भारतीय पुरुष मुक्केबाजी एलीट टीम की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कजाकिस्तान रवाना हो गए। चैंपियनशिप में आदित्य 67 किलोभार वर्ग में रिंग में उतरेंगे। मुक्केबाज आदित्य के कोच ने दावा किया है कि आदित्य ही एकमात्र ऐसे मुक्केबाज हैं, जिनका चयन भारतीय टीम के लिए हुआ। 

विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में भी जीत चुके हैं आदित्य      

इन दिनों मुक्केबाज आदित्य पटियाला के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स में बॉक्सिंग के नेशनल कोचिंग कैंप में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं। सन 2021 में हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुके हैं। इसके साथ ही साउथ सेंट्रल रेलवे की तरफ से ऑल इंडिया रेलवे बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया और 67 किलोग्राम भार वर्ग में चैंपियन बने। 

विज्ञापन


बेक्स बॉक्सर का टाइटल भी आदित्य प्रताप यादव के नाम रह चुका है। वर्तमान में मुक्केबाज आदित्य भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं। उनके चयन पर पिता संतोष यादव, स्टेडियम के आरएसओ सुनील चंद्र जोशी, उपक्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने हर्ष प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed