फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Adi Shankaracharya had also worshiped the legendary Batuknath temple.

Agra News: आदि शंकराचार्य ने भी की थी पौराणिक बटुकनाथ मंदिर की जात

Thu, 03 Oct 2024 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 03 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Adi Shankaracharya had also worshiped the legendary Batuknath temple.
सोरोंजी। तीर्थनगरी के लहरा रोड पर प्राचीन सिद्धपीठ बटुकनाथ मंदिर स्थापित है। यह मंदिर काली कलकत्ते वाली की उप पीठ जयापीठ के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर में आकर आदि शंकराचार्य ने भी जात की थी। यहां नवरात्र में भक्तों की काफी भीड़ रहती है।मान्यता है कि कलकत्ता में काली देवी की जात के लिए नहीं जा पाने वाले भक्त यदि पौराणिक बटुकनाथ मंदिर जयापीठ की जात कर लें तो उनकी जात पूरी मानी जाती है। आदि शंकराचार्य भी इस पीठ की जात करने आए थे। उनके द्वारा स्थापित श्रीयंत्र यहां अभी भी मौजूद है। अभी भी यहां तांत्रिक इस श्रीयंत्र के सम्मुख अनुष्ठान कर तांत्रिक सिद्धियां हासिल करते हैं। मंदिर प्रांगण में ही विशालकाय प्राचीन वट वृक्ष मौजूद है। ऐसी मान्यता है कि प्राचीन काल में भागीरथी गंगा इसी वट वृक्ष को छूकर बहती थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे संरक्षित धरोहरों की सूची में रखा है। नवरात्र के दिनों में यहां भव्य मेला आयोजित होता है। बड़ी संख्या में लोग बच्चों के मुंडन संस्कार कराने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed