फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADG Agra Zone will check the functioning of the district police today

Agra News: एडीजी आगरा जोन आज जांचेंगी जिले की पुलिस का कामकाज

Tue, 12 Dec 2023 11:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Dec 2023 11:44 AM IST
विज्ञापन
ADG Agra Zone will check the functioning of the district police today
कासगंज। एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ आज मंगलवार को दो दिवसीय कार्यक्रम में जिले में पहुंचेंगी। वह पुलिस के कामकाज की समीक्षा करेंगी। कोतवाली का निरीक्षण करेंगी एवं पैदल गश्त कर लोगों से रूबरू होंगी। एडीजी बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता के लिए संचालित ऑपरेशन जागृति के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि एडीजी मध्याह्न 12 बजे पुलिस ऑफिस का निरीक्षण करेंगी। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। सायं 4:30 बजे से 6:30 बजे तक नगरपालिका स्थित सीसीटीवी कंट्रोल यूनिट का उद्घाटन करेंगी। इसके पश्चात सायं के समय शहर के मार्गों पर पैदल गश्त करेंगी। अगले दिन बुधवार को एडीजी सुबह 10 बजे ऑपरेशन जागृति के शारदा देवी डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। 11 बजे सोरोंजी थाना क्षेत्र में आयोजित ऑपरेशन जागृति के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक करेंगी। 12:45 बजे जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगी। 1:30 जनता से संवाद और और 2 बजे पत्रकार वार्ता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed