{"_id":"5f1f0eb18ebc3e9fc31da142","slug":"addmision-mainpuri-news-agr452334460","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महिला महाविद्यालय में 300 छात्राओं को मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महिला महाविद्यालय में 300 छात्राओं को मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली। वीरांगना अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के लिए तीन सौ छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। प्राचार्य ने छात्राओं को समय से पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
कुरावली क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा पाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
इसे देखते हुए सपा सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2016 में कस्बा कुरावली में वीरांगना अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना कराई। इसमें केवल छात्राओं के प्रवेश की अनुमति दी गई। महाविद्यालय में शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश शुरू करा दिए गए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। छात्राओं का विश्वविद्यालय से वेब पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराने के बाद उन्हें प्रवेश फार्म प्रदान किया जा रहा है। एक दिन में मात्र पांच छात्राओं को ही प्रवेश के लिए बुलाया जा रहा है।
किस वर्ग के लिए कितनी हैं सीटें
बीए प्रथम वर्ष- 120
बीएससी बायो प्रथम वर्ष- 60
बीएससी गणित प्रथम वर्ष- 60
बीकॉम प्रथम वर्ष- 60
विश्वविद्यालय के निर्देश पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्राएं किसी भी कार्य दिवस में महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश ले सकती हैं। प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के नियमानुसार होगी।
विज्ञापन
डॉ. संतोष कुमार, पप्राचार्य राजकीय महिला महाविद्यालय कुरावली
प्रदीप कुमार यादव