फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Additional room inspectors will be posted in schools without finance

Agra News: वित्त विहीन विद्यालयों में तैनात होंगे अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक

Tue, 16 Jan 2024 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 16 Jan 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Additional room inspectors will be posted in schools without finance
कासगंज। यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्र बने वित्त विहीन विद्यालयों पर अतिरिक्त कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। परिषद के निर्देश के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं।माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होनी है। जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 67 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिसमें 39 वित्त विहीन विद्यालयों को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वैसे तो परीक्षा में नकल रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था सभी केंद्रों पर की गई है। इसके बाद भी नकल रोकने के लिए अन्य इंतजाम भी किए जा रहे हैं। वित्त विहीन विद्यालयों में बने परीक्षा केंद्रों पर खास ध्यान दिया जा रहा है। परिषद से इन केंद्रों पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के अलावा अलग से एक केंद्र व्यवस्थापक तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। ये केंद्र व्यवस्थापक शासकीय एवं शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed