फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Additional City Magistrate of Agra died in a road accident on Agra Lucknow Expressway

Agra News: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में आगरा के अपर नगर मजिस्ट्रेट की मौत

Fri, 29 Aug 2025 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Aug 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Additional City Magistrate of Agra died in a road accident on Agra Lucknow Expressway
करहल। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में आगरा के अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश जायसवाल (56) की माैत हो गई। माइल स्टोन 77 के पास उनकी कार ओवरटेक कर आगे निकल रही बस में जा घुसी। हादसे में कार चालक पंकज शर्मा मामूली रूप से घायल हुआ है। मामले में बेटे आर्यन जायसवाल ने कार चालक पंकज शर्मा पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कराया है। उधर, चालक का कहना है कि हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ। बस चालक उनकी कार को ओवरटेक कर आगे आया और अचानक बस मोड़ दी जिससे कार का आगे का हिस्सा उसमें जा घुसा। मूलरूप से जनपद देवरिया के रहने वाले अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) राजेश जायसवाल किसी कार्य से लखनऊ गए थे। शुक्रवार सुबह वह चालक पंकज शर्मा के साथ कार से आगरा लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी माैके पर पहुंचे। पुलिस ने एसीएम राजेश जायसवाल और उनके चालक पंकज को सैफई मेडिकल काॅलेज पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने एसीएम जायसवाल काे मृत घोषित कर दिया जबकि मामूली चोटिल पंकज को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी। हादसे की सूचना पर आगरा मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम आगरा अरविंद एम बंगारी और डीएम मैनपुरी अंजनी कुमार सिंह भी सैफई मेडिकल पहुंचे। पुलिस को दी शिकायत में बेटे आर्यन जायसवाल ने पुलिस को बताया कि उनके पिता बृहस्पतिवार को महानगर योजना के गठन के संबंध में विशेष कार्याधिकारी विभागाध्यक्ष राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल होने लखनऊ पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह चालक पंकज शर्मा निवासी बोदला, बिचपुरी रोड, आगरा के साथ क्रेटा कार से आगरा लौट रहे थे। सुबह करीब 9:30 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे करहल क्षेत्र में चालक ने आगे चल रहे वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। करहल पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है। एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी आदि की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन

आगे और पीछे की सीटों के बीच दब गए थे जायसवाल
कार चालक पंकज ने बताया कि हादसे के समय एसीएम जायसवाल पीछे की सीट पर बैठे थे। बस में टक्कर लगने के बाद वह आगे और पीछे की सीट के बीच दब गए थे। उस समय वह ठीक थे और बातचीत भी कर रहे थे। यूपीडा के कर्मियों ने पहले उसे और बाद में अधिकारी को बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया।
विज्ञापन




-------
हादसे के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

राजेश जायसवाल नायब तहसीलदार के पद नियुक्त हुए थे। वर्ष 2018 में वह पदोन्नत होकर पीसीएस बने थे। उनका परिवार गायत्रीपुरम, गोमती नगर, लखनऊ में रहता है। हादसे में उनकी मौत की खबर मिलने के बाद घर में मातम छा गया। पत्नी अलका जायसवाल सैफई पहुंचीं। उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी मेडिकल की तैयारी कर रही है। हादसे के बाद पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक शहर देवरिया ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व परिषद की बैठक में शामिल होना था
अपर नगर मजिस्ट्रेट राजेश जायसवाल शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे चालक के साथ लखनऊ से निकले थे। उन्हें आगरा में अध्यक्ष राजस्व परिषद आईएएस अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल होना था, मगर करहल क्षेत्र में हुए हादसे में उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed