फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Additional Chief Secretary Home inspected Central Jail Agra

अपर मुख्य सचिव गृह ने किया सेंट्रल जेल का निरीक्षण, कश्मीर से आए बंदियों से की बात

Mon, 12 Aug 2019 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Aug 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Additional Chief Secretary Home inspected Central Jail Agra
सेंट्रल जेल का निरीक्षण करने पहुंचे अपर मुख्य सचिव गृह - फोटो : अमर उजाला
आगरा के केंद्रीय कारागार में कश्मीर के 26 पत्थरबाज और आतंकियों के आते ही सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। इसी के चलते रविवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने केंद्रीय कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह सीधे उस हाई सिक्योरिटी बैरक के बाहर पहुंचे, जहां कश्मीर से आए 26 पत्थरबाजों को रखा गया है। उन्होंने कैदियों से काफी देर बात की। इसके बाद बैरक के बाहर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जेल अधिकारियों से जानकारी ली कि कितने सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद जेल के अन्य हिस्सों की सुरक्षा के बारे में जानकारी ली। जेल के बाहर बन रहे मोर्चे, बैरियर को देखा। यह भी मालूम किया कि जेल में मुलाकातियों के लिए क्या व्यवस्था है। अपर मुख्य सचिव गृह के साथ एडीजी अजय आनंद, आईजी रेंज ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, डीएम एनजी रवि कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर से 26 कैदियों को आगरा के केंद्रीय कारागार में शिफ्ट किया गया है। माना जा रहा है कि जम्मू- कश्मीर से यहां शिफ्ट किये गए कैदियों के कारण ही सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए अपर मुख्य सचिव गृह पहुंचे।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के आने से कुछ देर पहले ही नगर निगम के कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय कारागार मार्ग के गड्ढों को ईंट का चूरा डालकर भर दिया। पास की सड़क पर भी गड्ढे हैं, इन्हें नहीं भरा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed