{"_id":"5fcc583c8ebc3ecfd539dade","slug":"add-name-to-voter-list-during-revision-campaign-date-extend-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत-नगरीय निकाय चुनाव में शामिल होने का मतदाताओं को मिला एक और मौका, जानिए नया कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत-नगरीय निकाय चुनाव में शामिल होने का मतदाताओं को मिला एक और मौका, जानिए नया कार्यक्रम
Sun, 06 Dec 2020 09:34 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 06 Dec 2020 09:34 AM IST
सार
ये नया कार्यक्रम घोषित
- - मतदाता पंजीकरण व सत्यापन- 26 दिसंबर तक
- - ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशन- 27 दिसंबर को
- - मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां- 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक
- - दावे और आपत्तियों का निस्तारण- 4 से 11 जनवरी तक
- - अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन- 22 जनवरी
विज्ञापन
मतदाता सूची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायत व नगरीय निकाय चुनाव में शामिल होने के लिए मतदाताओं को एक और मौका मिल गया है। शनिवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण की मियाद 24 दिन और बढ़ गई। अब ड्राफ्ट मतदाता सूची दोबारा 27 दिसंबर को जारी होगी। तीन जनवरी तक दावे व आपत्तियां दायर कर सकेंगे। 22 जनवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में शनिवार को नया फेरबदल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी जे रीभा के मुताबिक 15 सितंबर से 15 दिसंबर तक चला पुनरीक्षण कार्यक्रम अब जनवरी 2021 तक बढ़ गया है।
29 दिसंबर को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची अब 22 जनवरी को सार्वजनिक होगी। 26 दिसंबर तक कोई भी मतदाता जिसकी उम्र 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष होगी वह अपना नाम दर्ज करा सकता है।

- मतदाता पंजीकरण व सत्यापन- 26 दिसंबर तक
- ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशन- 27 दिसंबर को
- मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां- 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक
- दावे और आपत्तियों का निस्तारण- 4 से 11 जनवरी तक
- अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन- 22 जनवरी
दो माह में 261569 मतदाताओं के नाम बढ़े
15 सितंबर से 15 दिसंबर तक चले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के पहले चरण में 108050 मतदाता बढ़े हैं। 15 ब्लॉक में कुल 1907223 मतदाता थे। पुनरीक्षण के बाद ये 2015273 हो गए। बीते दो माह में कुल 261569 मतदाताओं के नाम बढ़वाए जबकि 153519 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए थे।