{"_id":"5e0100c48ebc3e87a10dfed5","slug":"adarsh-panchayat-nagar-panchayat-sahawar-kasganj-kasganj-news-agr4214490145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहावर नगर पंचायत को आदर्श बनाने की तैयारी, आठ करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहावर नगर पंचायत को आदर्श बनाने की तैयारी, आठ करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार
विज्ञापन
कासगंज सहावर की चेयरमैन जाहिदा सुल्तान आदर्श नगर पंचायत की जानकारी देती हुईं साथ में ईओ प्रमोद क?
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर। नगर पंचायत सहावर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श पंचायत योजना के तहत आदर्श बनाने की प्रक्रिया तेजी के साथ चल रही है। शासन द्वारा पंचायत को आदर्श बनाए जाने का चयन करने के बाद डीपीआर मांगा गया। पंचायत प्रशासन ने अब 8 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार कर जिला प्रशासन को सौंप दिया है। प्रशासन अब जल्द ही यह डीपीआर शासन को भेजेगा।
शासन ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श पंचायत योजना लागू की है। ऐसी पंचायतें जो छोटी हैं उन्हें आदर्श बनाकर विकसित करने की योजना है। जिले की सहावर नगर पंचायत को भी जनसंख्या के आधार पर शासन ने आदर्श बनाने के लिए चयनित किया है। शासन से निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन सहावर पंचायत को आदर्श बनाने के लिए प्रक्रिया तेज कर चुुका है। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने निकाय प्रभारी एडीएम योगेंद्र कुमार को निर्देशित कर डीपीआर मांगा।
एडीएम ने नगरपंचायत प्रशासन को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। इस पर पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान, अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार ने पंचायत की बोर्ड बैठक में सभासदों से प्रस्ताव मंागकर डीपीआर तैयार कर लिया है। 8 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार कर पंचायत प्रशासन ने जिला प्रशासन को सौंप दिया है। पंचायत को आदर्श दर्जा मिलते ही चौमुखी विकास हो सकेगा।
विज्ञापन
विकास के लिए गंभीर हैं
- शासन ने पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने के लिए चयनित किया। शासन के निर्देश पर पंचायत बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास कराया और डीपीआर तैयार कर जिला प्रशासन को दे दिया है।
जाहिदा सुल्तान, चेयरमैन।
स्वीकृति का है इंतजार
- 8 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार कर भेजा है। जिसमें प्रकाश व्यवस्था, द्वार, तालाब जीर्णोद्धार सहित तमाम कार्य शामिल हैं। अब डीपीआर की स्वीकृति का इंतजार है।
प्रमोद कुमार, अधिशासी अधिकारी।