फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA Vice President removes AE caught demanding commission

Agra News: एडीए उपाध्यक्ष ने कमीशन मांगने में फंसे एई को हटाया

Mon, 29 Sep 2025 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
ADA Vice President removes AE caught demanding commission
आगरा। अवस्थापना निधि के टेंडर में 20% कमीशन मांगने के आरोप में फंसे सहायक अभियंता (एई) आदर्श कुमार जैन को आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने पद से हटा दिया है। उनसे अधिशासी अभियंता सिविल का कार्यभार वापस ले लिया गया। यह जिम्मेदारी अनिल कुमार को दी गई है।
विज्ञापन

जयपुर हाउस स्थित एडीए कार्यालय में एई आदर्श कुमार जैन व एक अन्य व्यक्ति के बीच कमीशन से टेंडर मैनेज करने की बातचीत का वीडियाे वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि एई आदर्श कुमार को कारण बताओ नोटिस भेजा है। तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। उनसे सभी पदभार हटा लिए हैं। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


जिस टेंडर को मैनेज करने के लिए कमीशन मांगने के आरोप लग रहे है वह अवस्थापना निधि का है। इसमें सड़क निर्माण व अन्य सिविल कार्य प्रस्तावित थे। एई आदर्श कुमार ने वीडियो को पुराना और एडिट किया हुआ बताया। उपाध्यक्ष का कहना है कि आदर्श कुमार द्वारा किए कार्यों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दीमक की तरह चाट रहा कमीशन
एडीए के कार्यों की गुणवत्ता को कमीशन दीमक की तरह चाट रहा है। ताजगंज मोक्षधाम में 2.50 करोड़ की लागत से बनी दीवार दो साल में ढह गई। वायु विहार में पांच करोड़ की सड़क एक महीने में धंस गई थी। मॉडल रोड से लेकर विद्युत व सिविल कार्यों में भी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए थे। जनप्रहरी संस्था के संयोजक नरोत्तम सिंह का कहना है कि एडीए में भ्रष्टाचार चरम पर है। अवैध निर्माणों को संरक्षण देने से लेकर वसूली में एई, जेई से लेकर एक्सईएन तक पर संलिप्तता के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed