{"_id":"6702096d581a84a63b088a76","slug":"ada-sealed-six-constructions-without-getting-the-map-passed-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ये तो गजब ही कर दिया...बिना नक्शा पास कराए हुए छह निर्माण, एडीए ने कर दिए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ये तो गजब ही कर दिया...बिना नक्शा पास कराए हुए छह निर्माण, एडीए ने कर दिए सील
Sun, 06 Oct 2024 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 06 Oct 2024 09:22 AM IST
सार
आगरा में बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य धड़ल्ले से हो रहे हैं। ऐसे में एडीए ने भी कमर कस ली है। बीते दिन कार्रवाई करते हुए ऐसे ही छह अवैध निर्माण विभाग द्वारा सील किए गए।
विज्ञापन
एडीए द्वारा किया गया सील
- फोटो : एडीए
विस्तार
आगरा में बिना नक्शा पास कराए बन रहे अवैध निर्माणों पर शनिवार को प्रवर्तन दल ने कार्रवाई की। शाहगंज, परशुराम नगर में हिमेश तिवारी व शारद गुप्ता ने भूखंड पर अवैध फूड कोर्ट खोल लिया था। जिसे बंद कराते हुए सील किया गया।
सरस्वती नगर बल्केश्वर में वीरेंद्र कुमार मित्तल ने बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स खड़ा किया। जिसका एडीए से मानचित्र स्वीकृत नहीं था। कालिंदी विहार स्थित नरायच में सतीश कुमार पचौरी, गीता पचौरी, शानू पचौरी ने स्वीकृत मानचित्र का विचलन करते हुए अवैध निर्माण किया। जिसे सील किया गया।
मौजा भोगीपुरा में कुसुम गोस्वामी, दीपमाला व गरिमा गोस्वामी के अवैध निर्माण को सील किया गया। लाजपत कुंज में नूतन बजाज ने एडीए से नक्शा पास कराए बिना बिल्डिंग बनाई। बिल्डिंग को सील किया है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि अवैध निर्माणों के विरुद्ध सील किया है। ऐसे निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
आवास विकास में दो अवैध निर्माणों पर रोक
आवास विकास परिषद ने सेक्टर-4 में निर्माणधीन दो अवैध निर्माणों पर शनिवार को रोक लगाई। अधीक्षण अभियंता अतुल कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन प्रभारी कर्नल जीएम खान ने मौके पर पहुंचकर काम बंद करा दिया। निर्माणकर्ताओं को दोबारा निर्माण करने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी गई है।