{"_id":"641c8a0a731d8df5f90cfec7","slug":"ada-park-agra-na-news-c-25-1-agr1011-101385-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शहीद स्मारक में 15 अप्रैल से एडीए लगाएगा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शहीद स्मारक में 15 अप्रैल से एडीए लगाएगा टिकट
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
आगरा।
संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक उद्यान पर आगरा विकास प्राधिकरण 15 अप्रैल से टिकट लगाने जा रहा है। सुभाष पार्क, शाहजहां पार्क और जोनल पार्क की तर्ज पर ए डी ए ने शहीद स्मारक पार्क पर टिकट लगाने से पहले लोगों से आपत्तियां मांगी है जिसे 3 अप्रैल तक दाखिल किया जा सकता है।
स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के शहीदों की याद में बनाए गए संजय प्लेस के शहीद स्मारक में 15 अप्रैल से लोग निशुल्क प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें टिकट खरीदना होगा। 2 साल से आगरा विकास प्राधिकरण शहीद स्मारक को सवारने की कोशिश कर रहा था लेकिन यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई। पार्क को सवारने की जगह एडीए ने इस पर टिकट लगाने की तैयारी शुरू की है।
एडीए के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ के मुताबिक शहीद स्मारक उद्यान का विकास एवं रख-रखाव काफी समय से किया जा रहा है। शहीद स्मारक में पुस्तकालय,पुरूष एवं महिला शौचालय, विद्युत लाईट, जलापूर्ति / सिंचाई प्रणाली, पार्क की सफाई व्यवस्था, पार्कों के पौधों एवं घास आदि का रख-रखाव एवं सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा करायी जाती है। इन जनसुविधा के लिए 15 अप्रैल से टिकट व्यवस्था लागू किये जाने का प्रस्ताव है जिससे शहीद स्मारक उद्यान का नियमित अनुरक्षण एवं विकास किया जा सके और पार्क में किसी प्रकार की अव्यवस्था एवं गंदगी न हो सके। अगर टिकट व्यवस्था किये जाने में किसी को कोई आपत्ति हो तो वह अपना सुझाव / आपत्ति सचिव, आगरा विकास प्राधिकरण, आगरा के जयपुर हाउस कार्यालय में 03 अप्रैल तक दे सकते हैं।
विज्ञापन
लोगों ने किया विरोध
एडीए पथकर के 500 रुपये किस बात के ले रहा है। सड़कों का निर्माण पीडब्ल्यूडी और नगर निगम करा रहे हैं, फिर एडीए क्या पार्क जैसी बुनियादी सुविधा भी नही देगा। अफसरों के लिए कार खरीदने, एसी लेने के लिए क्या यह पथकर वसूली हो रही है। यह प्रस्ताव तत्काल वापस लिया जाए
संदीप अरोड़ा
अध्यक्ष, आगरा टूरिज़्म डेवलपमेंट फाउंडेशन
शहीद स्मारक पार्क में संजय प्लेस में काम कराने वाले लोग जाते हैं। ऐसे में अगर यह टिकट लग जाएगा तो लोगों के बैठने और मनोरंजन के लिए दिक्कतें होंगी। यहां बहुमंजिला इमारतों में लोग भी रहते हैं वह टहलने, घूमने कहां जाएंगे।
राकेश चौहान, सदस्य, पथकर कमेटी
एडीए को शहीद स्मारक का रखरखाव कर पहले इस लायक बनाना चाहिए कि लोग टिकट लेकर देखने आएं। बिना सँवारे टिकट लगाने का हम लोग विरोध करेंगे और किसी भी हद तक आंदोलन करेंगे। पार्क उपलब्ध कराना एडीए की जिम्मेदारी है
ओम शर्मा, अध्यक्ष, हमारा आगरा