{"_id":"6576a5b753a9c5daf30be47c","slug":"ada-forgot-acquire-land-250-houses-were-built-after-35-years-threats-are-being-made-to-break-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एडीए 35 साल पहले जिस जमीन को अधिगृहीत भूला, वहां बन गए 250 मकान; अब दी जा रही तोड़ने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एडीए 35 साल पहले जिस जमीन को अधिगृहीत भूला, वहां बन गए 250 मकान; अब दी जा रही तोड़ने की धमकी
Mon, 11 Dec 2023 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 11 Dec 2023 11:31 AM IST
सार
आगरा विकास प्राधिकरण को 35 साल बाद अधिगृहीत भूमि पर कब्जे की याद आई। इतने सालों में यहां 250 मकान बन गए हैं। वहीं अब एडीए अधिकारी रोज यहां चक्कर लगाकर मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) भूमि अधिग्रहण के 35 साल में भूमि पर कब्जा नहीं ले सका। भूमि पर 250 से अधिक पक्के मकान खड़े हो गए। कब्जा लेने के लिए मकानों को ध्वस्त करना होगा। तो ग्रामीणों ने रविवार से एडीए के विरोध में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
दहतोरा में शास्त्रीपुरम चौराहा स्थित टैंट हाउस के पास रविवार को सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हुए। एडीए अधिकारियों पर भ्रष्टाचार व भूमि अधिग्रहण में अनियमितताओं के आरोप लगाए। ग्रामीण शेर सिंह ने बताया कि एडीए की करीब 25 बीघा भूमि है। जिसका जबरन अधिग्रहण किया गया। किसानों ने कब्जा नहीं दिया। न कोई मुआवजा लिया। अब एडीए अधिकारी रोज गांव में मकानों पर पहुंचकर उन्हें खाली करने के लिए धमका रहे हैं।
विरोध में ग्रामीणों ने बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू किया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो एडीए दफ्तर का घेराव किया जाएगा। किसी भी कीमत पर अपने घरों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
गरीब व मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे धरना-प्रदर्शन में संजीव लोधी, दुलीचंद, डॉ. सुनील राजपूत, हरिकिशन लोधी, गिरीश शर्मा, राजेश लोधी, भीमसेन, मोहनदास, ओम प्रकाश, दीवान सिंह, राम सिंह, राजकुमार, सीताराम, शंभु दयाल, राजवती, सरिता देवी आदि मौजूद रहीं।