फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA does not have budget for new schemes plans are being made

जेब खाली..., बन रहे प्लान:  ADA के पास नहीं है नई योजनाओं के लिए बजट, बन रहे प्लान पर प्लान

Thu, 29 Jun 2023 12:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 12:17 PM IST
सार

प्राधिकरण की जेब खाली है। इसके बाद भी नई योजानओं के लिए  प्लान पर प्लान  बन रहे हैं। आलम ये है कि 2001 और 2021 का मास्टर प्लान भी अधूरा रह गया।

 

विज्ञापन
ADA does not have budget for new schemes plans are being made
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस विकास प्राधिकरण पर शहर के सुनियोजित विकास की जिम्मेदारी है, उसकी जेब खाली है। नई योजनाएं धरातल पर उतारने के लिए बजट नहीं। फिर भी प्लान पर प्लान बन रहे हैं। 2001 व 2021 का मास्टर प्लान पूरा नहीं हो सका। 2031 मास्टर प्लान दो साल से आपत्तियों में उलझा है।

विज्ञापन

ये है मामला 

आगरा विकास प्राधिकरण के पास सिर्फ एक इनर रिंग रोड है। इसके आसपास नई योजनाओं पर प्राधिकरण का दारोमदार टिका है। यहां भविष्य में ग्रेट आगरा, मेडिसिटी, कन्वेंशन सेंटर व अन्य प्रोजेक्ट प्रस्तावित हैं। लेकिन, प्रोजेक्ट के लिए बजट की बाधा आड़े आ रही है। बजट नहीं होने के कारण 14 साल से प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं बट सका है। इनके अलावा एडीए सिटी डेवलपमेंट प्लान भी धरातल पर नहीं उतर सका। एक और नया सिटी लॉजिस्टिक प्लान बनाने की कवायद शुरू हो गई है। मास्टर प्लान व जोनल प्लान 2031 का ड्राफ्ट 2021 से अधूरा पड़ा है। मेट्रो आने के बाद मास्टर प्लान में बदलाव हुए हैं। आपत्तियों का निस्तारण नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें - गजब का चोर: थाने से 200 मीटर दूर, हर सप्ताह करता है एक बाइक चोरी, अब तक तीन मोटर साइकिल चुराईं

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ एक प्लानर है

उधर, प्लान पर प्लान बना रहे प्राधिकरण के पास सिर्फ एक प्लानर है। कई अन्य प्लान तैयार के निर्देश भी एडीए को शासन से मिले हैं। इधर, अवैध निर्माण नहीं रुक रहे। अवैध कॉलोनियां बन रही हैं। एडीए क्षेत्र 10 वार्ड में विभाजित है। वहीं, इस संबंध में एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ का कहना है कि परियोजनाओं के लिए शासन से बजट की मांग की गई है। मास्टर प्लान पर काम चल रहा है। शासन के निर्देश पर नए प्लान बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed