फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA did not get relief from fine of Rs 25 lakh

एडीए को 25 लाख रुपये के जुर्माने से नहीं मिली राहत

Sat, 16 Jul 2022 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
ADA did not get relief from fine of Rs 25 lakh
आगरा। नालंदा टाउन कॉलोनी का सीवर खुले मैदान मे छोड़ने के मामले में एडीए पर लगाए गए 25 लाख रुपये का जुर्माना नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने बरकरार रखा है। एडीए ने एनजीटी से इसे माफ करने की याचिका दायर की थी, पर एनजीटी ने कहा कि जो हालात हैं, उससे ट्रिब्यूनल संतुष्ट नहीं है।
विज्ञापन

एनजीटी ने दो महीने के अंदर सीवर ट्रीटमेंट की व्यवस्था करने के आदेश दिए हैं और 11 नवंबर को अगली सुनवाई में वीडियो कॉन्फेंसिंग के माध्यम से एडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त और अपर मुख्य सचिव नगर विकास को तलब किया है। 6 जुलाई को आगरा विकास प्राधिकरण और अपर मुख्य सचिव नगर विकास द्वारा इस मामले में जो जवाब दिया गया, उससे ट्रिब्यूनल संतुष्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन

एनजीटी के चेयरमैन जस्टिस आदर्श कुमार गोयल, सदस्य जस्टिस सुधीर अग्रवाल, एक्सपर्ट मेंबर प्रो. ए सेंथिल वेल की बेंच ने देवांशु बोस की याचिका पर एडीए पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीए ने 10 अगस्त तक धांधूपुरा एसटीपी के जरिए सीवर निस्तारण की बात की है। तब तक टैंकरों के जरिए खुले मैदान से सीवर को ट्रीटमेंट प्लांट तक ले जाया जा रहा है। एनजीटी ने इस पर नाराजगी जाहिर की। इससे पहले एनजीटी बेंच ने अपने पूर्व के आदेश में कहा था कि एडीए अपनी ड्यूटी निभाने में फेल साबित हुआ है। एडीए उपाध्यक्ष को इस मामले में जरूरी कदम उठाने होंगे। तीन सदस्यीय संयुक्त कमेटी ने एनजीटी से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की सिफारिश की थी। तब तक सीवेज को पाइपलाइन से कनेक्ट कर नजदीक के कार्यशील एसटीपी पर छोड़ने के लिए कहा।

एनजीटी ने प्राधिकरण के जवाब से असहमति जताई है। एडीए पर लगाए 25 लाख रुपये के जुर्माने के आदेश को बहाल रखा है। 11 नवंबर को एडीए उपाध्यक्ष, अपर मुख्य सचिव नगर विकास और नगर आयुक्त को भी पेश होने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्हें ऐसी कालोनियों और भवनों का डाटा भी तलब किया है, जहां सीवर की व्यवस्था नहीं है। - डॉ. शरद गुप्ता, पर्यावरणविद्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed