फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA Auctions Land Along With Public Road and Chak Marg in Agra

गजब ही कर दिया: जमीन के साथ बेच डाला आम रास्ता, चकमार्ग का भी किया सौदा; मुसीबत में पड़े लोग

Thu, 24 Sep 2026 09:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 24 Sep 2026 09:23 AM IST
सार

आगरा के एत्मादपुर मदरा में एडीए ने कन्वेंशन सेंटर के लिए अधिग्रहित जमीन को बेचने के साथ चकमार्ग और आम रास्ते की जमीन भी ई-नीलामी में बेच दी। आरोप है कि इससे आसपास के लोगों का आवागमन बंद हो जाएगा, जबकि मामले की शिकायत के बाद एडीए ने जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
ADA Auctions Land Along With Public Road and Chak Marg in Agra
नक्शा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण ने इनर रिंग रोड के पास 7.4418 हेक्टेयर जमीन का कन्वेंशन सेंटर के नाम पर अधिग्रहण कर लिया। सेंटर अटलपुरम में बनाने पर सहमति बनी तो इस जमीन को बिल्डर को बेच दिया। यही नहीं, इसके साथ चकमार्ग और रास्ते की जमीन का सौदा भी कर दिया। इन रास्तों की एडीए ने ई-नीलामी कर दी। इससे आसपास के प्लॉटधारकों और लोगों का आवागमन बंद हो जाएगा। राजस्व परिषद तक शिकायत पहुंचने के बाद एडीए ने जांच शुरू कर दी है मगर रास्ते को बेचने के इस मामले में रिपोर्ट तक दाखिल नहीं की गई।
विज्ञापन


 

एडीए बोर्ड की 140वीं बैठक में एत्मादपुर मदरा की 7.4418 हेक्टेयर जमीन पर कन्वेंशन सेंटर प्रस्तावित किया गया था। इसमें एडीए द्वारा अर्जित 7.2778 हेक्टेयर भूमि और पुनर्ग्रहण द्वारा प्राप्त 0.1640 हेक्टेयर भूमि शामिल थी। एडीए ने ग्राम समाज की खसरा नंबर 411 की 0.1540 हेक्टेयर भूमि और खसरा नंबर 412 की 0.0100 हेक्टेयर भूमि का पुनर्ग्रहण किया था। एडीए ने यहां अतिरिक्त भूमि नहीं मिलने की स्थिति में कन्वेंशन सेंटर को ग्वालियर रोड पर बनने वाली टाउनशिप अटलपुरम में विकसित करने का निर्णय लिया। इस निर्णय के बाद एडीए ने यह खसरा नंबर 411 और 412 की जमीन बेचने का निर्णय लिया। इसके साथ ही इस जमीन के चकमार्ग और रास्ते की जमीन को भी बेच दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह नियम दरकिनार कर किया सौदा
इसे ई-नीलामी के जरिए बेचा गया, जबकि नियमानुसार कन्वेंशन सेंटर के स्थानांतरित होने के बाद पुर्नग्रहण की भूमि नीलाम नहीं की जा सकती। श्रेणी 6 (2) के तहत इसे न बेच सकते हैं, न भू उपयोग बदला जा सकता है। इसी शासनादेश पर क्षेत्र के लोगों ने आपत्ति लगाकर एडीए में शिकायत की। एडीए के रास्ता और चकमार्ग बेचने से शाहगंज के सत्यप्रकाश शर्मा, संदीप अरोड़ा समेत अन्य लोगों का आम रास्ता भी बंद हो गया। उन्होंने एडीए से शिकायत कर जवाब मांगा तो अफसर आरटीआई में भी जवाब नहीं दे सके।



 
विज्ञापन

नाम दर्ज होने से पहले ही बेच दी जमीन
इस पूरे मामले में एडीए के अफसरों पर एक्टिविस्ट डॉ. शरद गुप्ता ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने राजस्व परिषद भेजी शिकायत में सवाल उठाया कि जब 26 जून, 2025 को यह जमीन एडीए के नाम दर्ज की गई तो प्राधिकरण ने 6 जून को ही इसे बेचने की प्रक्रिया कैसे शुरू कर दी। इस रास्ते की जमीन की कीमत सर्किल रेट के हिसाब से 1.66 करोड़ रुपये है। डॉ. शरद गुप्ता ने इस मामले में एडीए अफसरों पर विजिलेंस जांच और रास्ते और चकमार्ग को मूल स्वरूप में दर्ज कराने का निर्णय लेने की मांग की है।

 

सचिव आगरा विकास प्राधिकरण संजय कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में जांच की जा रही है। हर फाइल को देखा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेंगे। शिकायतकर्ता संदीप अरोड़ा ने बताया कि एडीए अपनी जमीन बेचे हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन सड़क और चकमार्ग को भी नीलाम कर दिया गया। यहां के लोग कहां से निकलेंगे। यह नियमों का खुला उल्लंघन है। अफसरों की विजिलेंस जांच और कार्रवाई की जाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed