फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AD Basic stopped increment of two principals, sought explanation from one

Agra News: एडी बेसिक ने दो प्रधानाध्यापकों की रोकी वेतन वृद्धि, एक से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 27 Apr 2023 10:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
AD Basic stopped increment of two principals, sought explanation from one
मैनपुरी। एडी बेसिक महेश चंद्र ने बृहस्पतिवार को जिले के विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्हें निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में अव्यवस्थाएं मिलीं। निरीक्षण में शिक्षा का स्तर निम्न मिलने पर दो विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एडी बेसिक ने अस्थाई वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। वहीं एक अन्य स्कूल के प्रधानाध्यापक को चेतावनी जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। एडी बेसिक ने किशनी और करहल क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय सुखचैनपुर करहल के निरीक्षण के दौरान एडी बेसिक ने पाया कि स्कूलें सरकारी योजनाओं को सही ढंग से संचालन नहीं किया जा रहा था। यहां उन्होंने बच्चों से सवाल जवाब किए तो वे सही जवाब नहीं दे सके। इस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक रेखा की अस्थाई वेतन वृद्धि रोकने के आदेश बीएसए को दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय सेहाखुर्द करहल पर एडी बेसिक को निरीक्षण के दौरान छात्र हिंदी की किताब तक नहीं पढ़ पाए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए इंचार्ज प्रधानाध्यापक सतीश की अस्थाई वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

किशनी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरचंदपुर में भी निरीक्षण में शैक्षिक स्तर अच्छा नहीं मिला। यहां तैनात शिक्षकों को चेतावनी देने के साथ ही प्रधानाध्यापक संजय कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय खरगपुर और प्राथमिक विद्यालय खिदरपुर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कस्तूरबा की वार्डनों का किया सम्मान
करहल। एडी बेसिक ने कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। यहां उन्होंने जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय घिरोर की वार्डन राधिका, भोगांव की वार्डन सुधा यादव और करहल की वार्डन ज्ञानवती को सम्मानित किया। एडी बेसिक महेश चंद्र ने कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में बेहतर शिक्षा के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed