फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Acts of lover's wife Took obscene photos with girl's husband threatened to make them viral grabbed money

प्रेमी की पत्नी का कारनामा: युवती के पति संग खींचे अश्लील फोटो, वायरल करने की धमकी; हड़प लिए रुपये

Sat, 03 Feb 2024 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Feb 2024 10:08 AM IST
सार

युवती जिस युवक से प्रेम करती थी, उसकी पत्नी ने ही जाल में फंसा लिया। प्रेमी संग अश्लील फोटो और वीडियो  बनाया। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर उससे  रुपये हड़प लिए। 

विज्ञापन
Acts of lover's wife Took obscene photos with girl's husband threatened to make them viral grabbed money
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी एक युवती ने प्रेमी की पत्नी और उसके परिजन पर ब्लैकमेल कर 15 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी फेसबुक पर फतेहाबाद के युवक से जान पहचान हो गई और बातचीत होने लगी। कुछ समय बाद दोनों में प्रेम-संबंध हो गए। युवक ने नहीं बताया कि वह विवाहित है। मुलाकातों के दौरान प्रेमी ने फोटो खींचे। कुछ वीडियो भी बनाए।
विज्ञापन

उनके प्रेम-संबंध की जानकारी प्रेमी की पत्नी को हुई तो वह मायके चली गई। ससुरालियों ने प्रेमी को डौकी स्थित ससुराल बुलाया। वहां पत्नी और उसके 3 भाइयों ने उसे पीटा और फोन छीन लिया। फोन से वीडियो और फोटो निकालकर पेन ड्राइव में सेव कर लिए। उसे फोन कर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी और रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बदनामी के डर से किसी तरह इंतजाम कर 15 हजार रुपये दे दिए। अब फिर से उन्होंने और रुपये मांगे। इन्कार करने पर जातिसूचक गालियां दीं और फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसे बदनाम किया। जिससे उसका रिश्ता दो बार टूट चुका है। मानसिक उत्पीड़न और बदनामी की वजह से वह अपनी पढ़ाई भी नहीं कर पा रही है। उसका घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उसके वीडियो और फोटो अब भी आरोपियों के पास हैं जिन्हें वह डिलीट नहीं कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed