फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Actor Ashish Vidyarthi visited TajMahal with his family

Agra: बॉलीवुड अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने परिवार के साथ किया ताज का दीदार, बोले- अद्भुत अनुभव रहा

Tue, 17 Dec 2024 06:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Dec 2024 06:13 PM IST
सार

अचानक अपने बीच अभिनेता आशीष विद्यार्थी को देखकर पर्यटक उत्साहित नजर आए। आशीष विद्यार्थी को देखने के बाद पर्यटकों में फोटो खींचने को लेकर होड़ मच गई।

विज्ञापन
Actor Ashish Vidyarthi visited TajMahal with his family
अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने किया ताज का दीदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी, कन्नड़ समेत 11 भाषाओं में 300 से ज्यादा फिल्मों में अलग-अलग शेड के किरदार निभा चुके अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने मंगलवार को पत्नी रूपाली बरुआ के साथ ताजमहल का दीदार किया। दोपहर बाद वह आगरा पहुंचे और 2 घंटे तक ताजमहल में रहे। सीआईएसएफ जवानों के सुरक्षा घेरे में रहे आशीष विद्यार्थी ने ताज देखकर कहा- वाह ताज। बीते साल मई में रूपाली बरुआ के साथ शादी करने वाले आशीष विद्यार्थी के ताज पहुंचते ही प्रशंसकों में उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। 

विज्ञापन



ऑटोग्राफ के लिए कतार लग गई। उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया। उन्होंने गाइड से काले ताज और ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के हाथ काटने को लेकर भी सवाल किए। उनकी फिल्म बिच्छू के गीत की शूटिंग ताजमहल में हुई थी, लेकिन तब वह नहीं आए थे। ताजमहल में सेंट्रल टैंक की डायना सीट पर उन्होंने पत्नी के साथ फोटो खिंचवाए। उन्होंने कहा कि ताज बेहद खूबसूरत और शानदार है। उनकी पत्नी भी ताज की सुंदरता से मंत्रमुग्ध नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed