फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Activists also demonstrated on the second day for the nine-point demands

नौ सूत्री मांगों को लेकर कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

Wed, 10 Mar 2021 12:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Activists also demonstrated on the second day for the nine-point demands
मैनपुरी। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ममता चौहान के नेतृत्व कई कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में जमी रहीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार उनकी नौ सूत्री मांगों पर शीघ्र निर्णय ले।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने सोमवार से प्रदेश व्यापी सात दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू किया है। इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ता सरकार को संदेश दे रहे हैं कि उनकी नौ सूत्री मांगों को सरकार शीघ्र स्वीकार करे। उन्होंने कहा कि अभी प्रथम चरण में ये शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन चल रहा है। जरूरत पड़ने पर चक्का जाम किया जाएगा। इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी ताकत के साथ सात दिन तक चलने वाले धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग करें। धरना प्रदर्शन करने वालो में वीना शुक्ला, विमलेश चौहान, रजनी चौहान, वंदना चौहान, संगीता, किरन, आशा, सुमनलता, निरलेश कुमारी, सुषमा, शोभा, मंजू, रजनी, सरोज, सुमन आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पेंशन और ग्रेच्युटी के साथ सेवानिवृत्त किया जाए।
- भारत सरकार के आदेशानुसार हर पांच साल में वेतनवृद्धि का लाभ दिया जाएय।
- 62 साल की महिलाओं का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जब तक निर्णय न आ जाए तब तक उनके स्थान पर नई नियुक्ति न की जाए।
- सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 15 हजार और सहायिका को 10 हजार रुपये मानदेय दे।
- गोदभराई का पैसा बैंकों में लो बेलेंस चार्ज के रूप में कट रहा है उसे बंद कराया जाए।
- आंगनबाड़ी कार्यकर्तओं के साथ स्वयं सहायता की संबद्धता समाप्त की जाए।
- सरकार अच्छी गुणवत्ता के मोबाइल के साथ रीचार्ज की सुविधा भी दी जाए।
-आंगनबाड़ी भवन का किराया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से भुगतान कराया जाए
-कार्यकर्ताओं को भविष्य निधि, ग्रेच्युटी व चिकित्सकीय अवकाश प्रदान किया जाए।
- श्रम कानून का कड़ाई से पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed