{"_id":"6afe10fe39cc3385d209a424","slug":"action-will-be-taken-in-case-of-negligence-during-the-census-zone-wise-training-has-begun-agra-news-c-25-agr1067-1216081-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जनगणना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, जोनवार प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जनगणना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, जोनवार प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
आगरा। जनगणना कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कोताही बरतने वाले कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। ये निर्देश बुधवार को नगर जनगणना अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने नगर निगम सदन में आयोजित प्रशिक्षण में दिए।
नगर निगम सदन के साथ शहर के सभी जोनल कार्यालयों में भी बुधवार से जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। अपर नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी कर्मी अपने कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहें। तय प्रक्रिया के तहत सूचनाओं का समयबद्ध संकलन करें, ताकि जनगणना अभियान के दौरान कोई दिक्कत न आए।
वहीं, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने अपने आवास पर स्वगणना कर शहरवासियों को प्रेरित किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी स्वगणना के जरिये अपनी जानकारी दर्ज कर राष्ट्रीय कार्य में सहयोग दें। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य कर अधिकारी शिवकुमार गौतम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।