{"_id":"61043d8d8ebc3ec0ac076eb7","slug":"action-services-of-ambulance-drivers-and-assistants-terminated-agra-news-agr5018249184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई- एंबुलेंस चालकों और सहायकों की सेवाएं समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई- एंबुलेंस चालकों और सहायकों की सेवाएं समाप्त
विज्ञापन
कासगंज जिला अस्पताल में प्वाइंट पर खड़ीं एंबुलेंस
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे एंबुलेंस चालकों और सहायकों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। शासन के निर्देश पर हड़ताल करने वाले चालकों और सहायकों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। अब वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में निजी चालकों की तैनाती कर दी गई है। रविवार की रात से एंबुलेंस चालकों का चक्का जाम आंदोलन चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने निजी चालकों की मदद लेकर एंबुलेंस सेवा शुक्रवार से सुचारु कराई।
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले के एंबुलेंस चालक और सहायक हड़ताल पर हैं। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने चालकों से एंबुलेंस की चाबियां अपने कब्जे में ले लीं। उसके बाद चालक स्थानीय स्तर पर हड़ताल खत्म कर लखनऊ में धरना देने पहुंच गए हैं। इधर जन सामान्य की सेहत को लेकर चिंतित हुए स्वास्थ्य महकमे ने आंदोलनकारियों पर कार्रवाई कर दी है। हड़ताल करने वाले सभी सहायकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई हैं। इसको लेकर आंदोलनकारियों में और आक्रोश बढ़ा हुआ है। इधर आंदोलनकारियों की सेवाएं समाप्त करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था बनाई है और निजी चालकों से सहयोग लेते हुए उनकी तैनाती कर दी है। इसके बाद एंबुलेंस सेवा शुरू हो गई है।
हड़ताल के दौरान लगातार एंबुलेंस सेवा के लिए पीड़ितों की कॉल आ रही थी। लखनऊ से सीयूसी नंबर पर चालकों को लोकेशन बताई जा रही थी, लेकिन चालक जाने को तैयार नहीं हुए। अब स्वास्थ्य विभाग ने आंदोलनकारियों से सीयूजी मोबाइल अपने कब्जे में लेकर निजी चालकों के हवाले कर दिए हैं। जिससे कॉल आने पर वे तत्काल निर्धारित प्वाइंट पर पहुंच सकें।