फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   action

रिकवरी जमा न करने पर कल्होर पुवां के प्रधान पर होगी एफआईआर

Sat, 12 Sep 2020 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
action
मैनपुरी। विकास खंड घिरोर की ग्राम पंचायत कल्होर पुवां में शौचालय निर्माण में हुए घोटाले में प्रशासन ने प्रधान के अधिकार सीज कर दिए हैं। साथ ही गांव के विकास कार्यों का जिम्मा तीन सदस्यीय समिति को दिया गया है। 15 दिन में घोटाले की धनराशि जमा न करने पर प्रधान पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कल्होर पुवां के गांव कंजाहार निवासी श्यामकिशोर यादव ने शौचालय निर्माण में फर्जीवाड़े की शिकायत की ती। जांच में पता चला कि ग्राम पंचायत में कुल 250 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इनमें से अधिकांश शौचालयों में एक ही शोकपिट का निर्माण कराया गया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार शोकपिट न बनाकर प्रधान अजब सिंह ने लगभग 5.99 लाख रुपये का गबन कर लिया। इसके साथ ही जो शौचालय बने हैं उनका भी निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने पर तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने कार्रवाई की संस्तुति की थी। इस पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने 19 मार्च को ग्राम प्रधान अजब सिंह को पंचायती राज अधिनियम की धारा 95जी के तहत नोटिस जारी किया था। जवाब आने पर उसका परीक्षण किया गया, लेकिन जवाब सही नहीं मिला। इस पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को ग्राम प्रधान के अधिकार सीज कर दिए। साथ ही रिकवरी के भी आदेश दिए हैं। उनके स्थान पर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें मूलचंद, सियाराम और आलोक को शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश से ग्राम पंचायत कल्होर पुवां के प्रधान के अधिकार सीज कर समिति का गठन किया गया है। धनराशि जमा न करने पर एफआईआर कराई जाएगी।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed