फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   action

तीमारदार द्वारा मरहम पट्टी के मामले में छह को नोटिस जारी

Mon, 16 Dec 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
action
मैनपुरी। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चाय गिरने से झुलसी बच्ची की तीमारदारों द्वारा मरहम पट्टी करने के मामले को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए सोमवार को सीएमएस ने ईएमओ और पांच स्वास्थ्यकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार के लिए आई मोहल्ला महमूद नगर निवासी साजिद की छह वर्षीय पुत्री आफरीन को यहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने उपचार नहीं दिया था। चाय गिरने से झुलसी बच्ची की मरहम पट्टी साथ आए तीमारदारों को करनी पड़ी थी। सोमवार के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया।
विज्ञापन

खबर का संज्ञान लेते हुए सीएमएस डॉ. आरके सागर ने सोमवार को इमरजेंसी में तैनात ईएमओ तथा पांच अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में जवाब मांगा गया है कि आखिर क्या परिस्थिति थी जो बालिका की मरहम पट्टी परिजनों को करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी लापरवाही करेगा वह कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
डॉ. आरके सागर, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed