{"_id":"5d7bd5168ebc3e01542f71bd","slug":"action-mainpuri-news-agr4056016131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 131 बैंक शाखाओं में चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 131 बैंक शाखाओं में चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित बैंक में चेकिंग करते इंस्पेक्टर ओमहरि वाजपेई
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सोमवार से शनिवार तक बैंकों में सघनता के साथ चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार को भी बैंक में अलार्म, सीसीटीवी समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों के बारे में जांच की गई। इसके साथ ही संदिग्धों की तलाशी ली गई। शहर से लेकर देहात तक चेकिंग अभियान चलाया गया।
जिले में कुल 131 बैंक शाखाएं हैं, सभी की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस पर है। किसी भी तरह की चूक न होने पाए इसके लिए एसपी अजय शंकर राय ने सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में पड़ने वाली बैंक शाखाओं में सोमवार से शनिवार रोजाना चेकिंग के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को इंस्पेक्टर कोतवाली ओमहरि वाजपेई ने स्टेशन रोड, करहल रोड, कृष्णा टाकीज रोड, भदावर हाउस के पास स्थित बैंक में सघनता के साथ चेकिंग की।
इस दौरान बैंक अधिकारियों से सुरक्षा उपकरण सीसीटीवी, अलार्म आदि के बारे में जानकारी ली। शहर के अलावा भोगांव, करहल, किशनी, कुरावली, औंछा, घिरोर, बेवर आदि थाना क्षेत्र में बैंक चेकिंग की गई। इस दौरान संदिग्धों की तलाशी के साथ ही आने के कारण की जानकारी ली गई।