{"_id":"5e35b93d8ebc3e4b563bf7e3","slug":"action-kasganj-news-agr4274861109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी ने नहीं कराया नमक के गोदाम का निरीक्षण,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी ने नहीं कराया नमक के गोदाम का निरीक्षण,
विज्ञापन
कासगंज में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी एक गोदाम का निरीक्षण करते
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। एक नमक कारेाबारी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम को अपने गोदाम का निरीक्षण नहीं कराया। टीम ने तीन गोदामों का जायजा लिया और सैंपल भरे गए। वहीं एक दूध वाहन से दूध का नमूना लिया गया। टीम जब अजय कुमार के सोरों रोड भिटौना स्थित नमक के गोदाम पहुंची तो वह नहीं मिले। उन्हें बुलाकर जब गोदाम का निरीक्षण कराने को कहा तो उन्होंने गोदाम बंद कर निरीक्षण व नमूना कराने से इन्कार कर दिया। इस पर टीम ने उनके खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर कराने की कार्रवाई शुरू कर दी।
टीम ने गुलाबी नगला स्थित आकाश की दुकान से टीट ब्रांड का एक नमूना, लक्ष्मी गंज स्थित थोक व्यवसायी संजय कुमार से रिलायंस आयोडीन नमक और स्वागत आयोडीन नमक के नमूने संग्रहित कर जांच के लिए भेजे गए। टीम ने बारह पत्थर मैदान के निकट बिक्री दुग्ध वाहन को रोका और मिलावट के संदेह पर नमून लिया। इस वाहन को राजू निवासी चुन्नूपुरा थाना मिरहैची जिला एटा लेकर जा रहा था।
इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धमेंद्र द्विवेदी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार आदि मौजूद रहे। अभिहित अधिकारी नादिर अली ने बताया कि गोदाम का निरीक्षण न कराने पर कारोबारी के विरुद्ध परिवाद न्यायालय मे दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अंतर्गत एक लाख रुपये का जुर्माना और तीन माह की सजा का प्रावधान है।