फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Action in Agra, Etawah earnings

आगरा में लड़ाई, इटावा में कमाई

Thu, 19 Feb 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 19 Feb 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ स्थापना के लिए दीवानी में हो रही हड़ताल पर वकीलों में एका नहीं है। बुधवार को यहां से दर्जनों वकीलों ने इटावा जाकर काम निपटाए। जबकि इटावा के वकील आगरा के समर्थन में न्यायिक कार्य से विरत रहे। इधर, खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति की अगुवाई में हड़ताल जारी है।  
विज्ञापन

खंडपीठ आंदोलन को लेकर वकीलों में दो मत साफ नजर आ रहा है। एक मत लंबी हड़ताल के पक्ष में है, दूसरा नहीं है। हड़ताल के चलते आगरा का न्यायिक क्षेत्राधिकार जब इटावा किया गया तो हड़ताली वकीलों ने वहां जाकर इसका विरोध किया और पहले दिन काम नहीं होने दिया। इटावा के वकीलों ने भी आगरा के समर्थन में काम नहीं किया। लेकिन सोमवार से इटावा में आगरा के केसों पर पैरवी शुरू हो गई और बुधवार को खूब काम हुआ।
विज्ञापन

हालांकि इटावा की जिला बार कार्यकारिणी के निर्णय पर बुधवार को वहां के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। पर इटावा डिस्ट्रिक्ट बार अध्यक्ष चंद्रशेखर गौर और सिविल बार अध्यक्ष दिनेश कुमार अवस्थी ने आगरा के वकीलों के कामकाज पर कोई आपत्ति नहीं की। उन्होंने कहा कि वे आगरा के समर्थन में सिर्फ एक दिन की हड़ताल पर हैं। लंबी हड़ताल से वादकारियों और अधिवक्ताओं को दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीसी शिशुपाल यादव के मुताबिक करीब 25 जमानत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई जिला जज, 16 की डकैती कोर्ट और 3 दर्जन से अधिक जमानत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई लोअर कोर्ट में हुई। डीजीसी के साथ एडीजी राजकुमार, रामबाबू बघेल, देवी सिंह सोलंकी, एसपी सिन्हा, वीरपाल सिंह, उमेश कुशवाह, रघुवीर सिंह राठौर, राजवीर सिंह आदि के अलावा करीब आधा दर्जन एपीए ने अभियोजन की पैरवी की। इधर संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि एक अनुशासन समिति है, जिसके सदस्य इटावा जाकर काम करने वाले आगरा के वकीलों को चिह्नित करेंगे और उनके खिलाफ कार्यवाही होगी।
आगरा से फाइलें लेकर जाने वाले कर्मचारियों के अनुसार सुबह चार बजे उठना, फाइलें समेटना फिर वहां पहुंचना और देर रात लौटना। वहां काम को कंप्यूटर भी नहीं मिलता। इसी तरह वादकारियों को भी समस्या हो रही है।


आज पैदल मार्च
आगरा। खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति के नेतृत्व में गुरुवार को दीवानी से पैदल मार्च निकाल कर अधिवक्ता आम लोगों को जागरूक करेंगे। मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे जुलूस शुरू होगा, जो सूरसदन, घटिया, बिजलीघर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। इस दौरान पर्चा वितरण और नुक्कड़सभा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed