{"_id":"5d272bcb8ebc3e6cd405f57c","slug":"action-agra-news-agr3955209175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दौड़ेगी मोबाइल लैब गाड़ी, नमूने लेकर करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दौड़ेगी मोबाइल लैब गाड़ी, नमूने लेकर करेगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में लोगों को मिलावट के प्रति जागरूक करने के लिए 15 जुलाई से मोबाइल लैब गाड़ी दौड़ेगी। इस दौरान खाद्य पदार्थ के नमूने लेकर मिलावट की जांच होगी और शुद्धता की जानकारी भी दी जाएगी, लेकिन कार्रवाई नहीं की जाएगी। मोबाइल लैब को डीएम सुबह दस बजे कलक्ट्रेट से रवाना करेंगे। इसके बाद पहले दिन कुसमरा, बेवर और भोगांव बाजार क्षेत्र में मोबाइल वैन मौजूद रहेगी।
वहीं, 16 जुलाई को कुरावली घिरोर और करहल और तीसरे और अंतिम दिन शहर में आगरा रोड और पालिका के सामने नमूनों की जांच की जाएगी। यहां कोई भी खाद्य पदार्थ का नमूना लाकर उसकी नि:शुल्क जांच करा सकता है। लैब द्वारा लोगों को मिलावट की आम पहचान के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
व्यापारी भी करा सकते हैं जांच
व्यापारी भी अगर जानना चाहते हैं कि वे जो खाद्य पदार्थ बेच रहे हैं, वह सही या मिलावटी है तो वे भी मोबाइल लैब पर खाद्य पदार्थ की जांच करा सकेंगे। जांच के बाद अगर नमूना फेल होता है तो भी कोई कार्रवाई नहीं होगी। ये जांच केवल लोगों को जानकारी देने के उद्देश्य से की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर प्रसाद ने बताया कि लोग नमूनों की जांच करवाएं।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
मैनपुरी। डीएम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। इसके बाद अब भोगांव तहसील देख रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार को सदर, कुरावली और घिरोर तहसील, कुरावली देख रहे डीके वर्मा को नगर क्षेत्र व करहल तहसील और नगर क्षेत्र देख रहे एसबी सिंह को भोगांव और किशनी तहसील का कार्यभार दिया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर प्रसाद ने बताया कि सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को आदेश प्राप्त करा दिया गया है।