फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Action Against Three Doctors In Case Of Fake Corona Sample Test

यूपीः स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर ने दिए कोरोना के फर्जी नमूने, तीन चिकित्सकों पर कार्रवाई

Wed, 23 Sep 2020 04:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Sep 2020 04:30 PM IST
सार

इस मामले में सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बलदेव स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी योगेंद्र सिंह राणा को हटाकर जिला क्षय रोग केंद्र से संबद्ध कर दिया। इसके अलावा यहां तैनात संविदा चिकित्सक डॉ. अमित कुमार और डॉ. राजकुमार को भी हटाया गया है। 
 

विज्ञापन
Action Against Three Doctors In Case Of Fake Corona Sample Test
investigation

विस्तार

मथुरा जनपद के बलदेव स्वास्थ्य केंद्र पर कोराना के फर्जी नमूने लेने के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने तीन चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसके अलावा शासन को भी इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के लिए संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

 
पिछले दिनों बलदेव स्वास्थ्य केंद्र पर कोराना जांच का टारगेट पूरा करने के लिए फर्जी नमूने लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बलदेव स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी योगेंद्र सिंह राणा को हटाकर जिला क्षय रोग केंद्र से संबद्ध कर दिया। इसके अलावा यहां तैनात संविदा चिकित्सक डॉ. अमित कुमार और डॉ. राजकुमार को भी हटाया गया है। 
विज्ञापन



इन्हें जिला कंट्रोल रूम से कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह के अधीन संबद्ध किया गया है। इस प्रकरण की पूरी जांच अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता एवं डॉ. देवेंद्र अग्रवाल द्वारा की गई थी। शासन ने इस मामले में सीएमओ से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि मथुरा में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। मंगलवार को कोरोना संक्रमित दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 60 नए केस मिले। जिले में मृतकों की संख्या 79 हो गई जबकि कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3709 पहुंच गया। जिसमें 2786 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 844 एक्टिव केस हैं। दोनों मृतकों को कुल संख्या में नहीं जोड़ा गया है।

अड़ींग निवासी 70 वर्षीय महिला और नरसी विहार निवासी 60 वर्षीय महिला को कोरोना संक्रमण के बाद नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं जनपद में 60 नए पॉजिटिव केस और सामने आए हैं। इनमें वृंदावन के 15, केडी मेडिकल कॉलेज के तीन, मथुरा के 23, अलीगढ़ का एक, कोसीकला का एक, मांट के तीन, राल का एक, कठेला की एक युवती, छाता के तीन, बरसाना के चार, गोवर्धन का एक,  आगरा के तीन, बाद और महुअन से एक व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed