फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Action Against Mathura Cmo And Sn Cms For Negligence In Corona Virus

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सीएमएस पर गिरी गाज, मथुरा सीएमओ भी हटे

Thu, 14 May 2020 09:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 14 May 2020 09:02 AM IST
सार

मथुरा सीएमओ डॉ. शेर सिंह का किया मुरादाबाद तबादला
एसएन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाया

विज्ञापन
Action Against Mathura Cmo And Sn Cms For Negligence In Corona Virus
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा और मथुरा में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। आगरा के एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी जैन को बुधवार को हटा दिया गया है। इनके खिलाफ मरीजों के उपचार में लापरवाही की शिकायतें मिल रहीं थीं। उधर, मथुरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का तबादल किया गया है।
विज्ञापन


अनेजा को चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ और जैन को डीएम आगरा दफ्तर से संबद्ध किया गया है। कानपुर मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय काला को कार्यवाहक प्रधानाचार्य और मुरादाबाद जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. बीबी पुष्कर को नया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आगरा में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों से मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य पर गिरी गाज, हटाए गए
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि प्रशासनिक आधार पर यह फेरबदल हुआ है। अनेजा और जैन के खिलाफ मरीजों के उपचार में लापरवाही बरतने की शासन को शिकायतें प्राप्त हुईं थीं।

प्रमुख सचिव ने किया एसएन का निरीक्षण

प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे ने सोमवार को एसएन का निरीक्षण किया था। उपचार में लापरवाही मिलने के बाद यहां बड़े फेरबदल के आदेश दिए थे। प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी आलोक कुमार के साथ मंगलवार को बैठक में आगरा के जनप्रतिनिधियों ने भी कहा था कि एसएन में उपचार की व्यवस्था ठीक नहीं है।

अचानक छुट्टी चले गए थे प्राचार्य

एसएन मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था देखने के लिए शासन ने  17 अप्रैल को केजीएमयू से डॉ. विवेक कुमार और डॉ. सूर्यकांत को भेजा था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि जिस समय आगरा में कोरोना का प्रकोप फैल रहा था, प्राचार्य सात अप्रैल को अचानक छुट्टी पर चले गए थे। 

उन्होंने खुद को अस्वस्थ बताया था। इसके बाद वह नौ अप्रैल को आए और ज्वाइन कर लिया। इतना ही नहीं। एसएन में कोरोना से बचाव का प्रशिक्षण देने में भी देरी की गई।

मथुरा में चुनिंदा लोगों को दिया गया वीआईपी ट्रीटमेंट 

मथुरा में कोरोना संदिग्धों को तय मानकों से अलग ट्रीटमेंट देना भी सीएमओ डॉ. शेर सिंह का मथुरा से हटना माना जा रहा है। रविवार को नोडल अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान क्वारंटीन किए गए कुछ लोगों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा था। उन्हें अच्छे कमरों में रखा गया, जबकि अन्य क्वारंटीन किए गए लोगों के लिए की गई व्यवस्था सही नहीं थी। इसे लेकर नोडल अधिकारियों ने शासन को रिपोर्ट भेजी, जिसमें सीएमओ डॉ. शेर सिंह के साथ एसीएमओ के खिलाफ शिकायत की गई। 
 
नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद सीएमओ को हटाने का निर्णय लिया गया है। लगभग दो वर्ष मथुरा में अपने कार्यकाल के दौरान डा. शेर सिंह कोई उपलब्धि हासिल नहीं कर सके। इस वर्ष कोविड-19 की शुरुआत से ही उनकी नाकामियों के कारण मथुरा में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी। अब मुरादाबाद के आरएफपीटीसी के प्रधानाचार्य डा. संजीव यादव को मथुरा का सीएमओ बनाया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed