फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Action Against Lack Of Health Worker Treatment Services of Junior Doctor and Ward Boy Ended

कार्रवाईः जूनियर चिकित्सक और वार्ड ब्यॉय की सेवाएं समाप्त, इलाज को तड़पा था स्वास्थ्यकर्मी

Tue, 02 Jun 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 02 Jun 2020 12:08 AM IST
सार

आधे घंटे तक कोविड हॉस्पिटल के बाहर बिना इलाज छटपटाता रहा स्वास्थ्यकर्मी, जांच के बाद हुई कार्रवाई 

विज्ञापन
Action Against Lack Of Health Worker Treatment Services of Junior Doctor and Ward Boy Ended
कोविड अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज स्थित कोविड अस्पताल में कार्यरत एक्स-रे टेक्नीशियन की रविवार को तबियत खराब होने और आधे घंटे तक इलाज के लिए तड़पने के मामले मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच के बाद लापरवाही बरतने वाले स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने चिकित्सक और वार्डब्वॉय की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। अन्य स्टाफ को चेतावनी नोटिस जारी कर दिया है ताकि भविष्य में लापरवाही की घटना न हो।
विज्ञापन


फिरोजाबादः कोविड अस्पताल में इलाज के लिए तड़पता रहा स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को आइसोलेशन वार्ड में कार्यरत एक्स-रे टेक्नीशियन की कोविड अस्पताल में संक्रमित मरीजों के एक्स-रे करने के दौरान हालात खराब हो गई थी। वह पीपीई किट पहन कर काम कर रहा था और एक्स-रे रूम का एसी बंद था।

घबहराट के कारण तेजी से बाहर निकल आया और आइसोलेशन वार्ड के बाहर बेहोश होकर गिर पड़ा था। इलाज के लिए आधे घंटे तक तड़पता रहा लेकिन कंट्रोल रूम पर सूचना देने के बाद भी कोई चिकित्सक उसे देखने तक नहीं आया। आधे घंटे तक स्वास्थ्यकर्मी ने जब अपने फोन से साथियों को फोन किया तब स्वास्थ्यकर्मी उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 

मामला तूल पकड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने रविवार को ही जांच कमेटी का गठन करके रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट आने के बाद प्राचार्य ने जूनियर रेजीडेंट डॉ. योगेश कुमार की सेवाएं समाप्त कर दीं। वहीं वार्ड ब्वॉय आनंद कुमार की संविदा समाप्त कर दी। दो अन्य स्टाफ के खिलाफ भी चेतावनी नोटिस जारी किया है।

सूचना पर नहीं गए थे डॉक्टर
जिस डॉक्टर की सेवा समाप्त की है उसकी लापरवाही थी कि खबर होने पर भी वह उठकर मरीज के पास नहीं गए थे। डॉक्टर ने स्टाफ से दवा भिजवा दी थी, लेकिन कमेटी का मानना था कि चिकित्सक को पहले आना था।

चिकित्सक एवं एक वार्डब्वॉय के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। दो अन्य नर्सों को भी नोटिस जारी किया गया है। डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed