फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   act of the wife stole the jewellery herself husband went to court then police filed a case

UP: घरवाली की करतूत तो देखिए...खुद ही चुरा लिए गहने, कोर्ट पहुंचा पति; तब पुलिस ने लिखा मुकदमा

Mon, 26 May 2025 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 May 2025 09:31 AM IST
सार

गहने चोरी के मामले में पत्नी समेत चार पर केस दर्ज किया गया है। पति ने  कोर्ट की शरण ली, जिसके बाद पुलिस ने सुनवाई की। 
 

विज्ञापन
act of the wife stole the jewellery herself husband went to court then police filed a case
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत थाने के पत्नी से विवाद के मामले में अदालत के आदेश पर पत्नी के विरुद्ध फ्लैट से गहने चोरी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सूर्य नगर के रहने वाले हरशिव होरा ने दर्ज कराए केस में कहा है कि उनकी शादी सिद्धार्थ अपार्टमेंट निवासी जयाश्री से 14 फरवरी 2024 को हुई थी। आरोप है कि पत्नी अपनी मां के साथ 20, 21 और 22 फरवरी को उनके घर आई और गहने चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज उनके पास उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


 

अदालत के आदेश पर जयाश्री, कविता, संजीव कपूर सहित चार के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि जयाश्री की ओर से हरीपर्वत थाने में होरा परिवार के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज है। इसकी भी जांच की जा रही है। ब्यूरो

 
विज्ञापन

स्टोर से पूर्व कर्मचारी ने की चोरी
आवास विकास, जगदीशपुरा स्थित जेप्टो प्राइवेट लिमिटेड के स्टोर से पूर्व कर्मचारी ने चोरी की। स्टोर के डीएचएम आदर्श यादव ने उसे पकड़ लिया। सामान बरामद कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। स्टोर के डीएचएम ने केस दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि 24 मई की रात 1:20 बजे वह स्टोर से बाहर निकले थे। बाहर कंपनी के पूर्व राइडर महेशचंद्र खड़ा था। उसके पास चोरी किया हुआ सामान था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह स्टोर से चोरी कर सामान को बाहर बेचता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed