फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   acident

शटरिंग खोलने के दौरान गिरा लिंटर, तीन मजदूर घायल

Sun, 09 Aug 2020 09:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
acident
बेवर के गांव मुड़ई में गिरा लेंटर - फोटो : MAINPURI
बेवर। गांव मुड़ई में रविवार सुबह एक आश्रम की शटरिंग खोलते समय अचानक लिंटर भरभराकर गिर गया। लिंटर के मलबे की चपेट में आकर तीन मजदूर घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक दिन पूर्व ही आश्रम मालिक ने दुकानदार से खराब गुणवत्ता का सीमेंट देने की शिकायत की थी। मामले में आश्रम मालिक ने दुकानदार के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मुड़ई निवासी सच्चिदानंद त्रिपाठी गांव में शिवशक्ति धाम आश्रम का निर्माण करा रहे हैं। करीब 22 दिन पूर्व उन्होंने लिंटर डलवाया था, लेकिन कई दिन बाद भी लिंटर नहीं सूखा। इस पर सच्चिदानंद त्रिपाठी ने शनिवार को दुकानदार से खराब गुणवत्ता का सीमेंट दिए जाने की शिकायत की लेकिन दुकानदार ने कोई सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

इस पर सच्चिदानंद त्रिपाठी ने दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे सच्चिदानंद लिंटर की शटरिंग खुलवाने लगे। इस दौरान अचानक लिंटर भर भराकर गिर गया और मलबे के नीचे दबकर मजदूर सोनू पुत्र रामलखन, वीरपाल पुत्र रामदास, करन पुत्र मुनेश घायल हो गए। चीखपुकार की आवाज पर एकत्रित आसपास के लोगों ने घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पीड़ित सच्चिदानंद ने आरोप लगाया कि खराब गुणवत्ता का सीमेंट दिए जाने की शिकायत के बाद भी पुलिस ने अभी तक दुकानदार के खिलाफ दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
जसवीर सिंह सिरोही, प्रभारी निरीक्षक थाना बेवर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed